सरकार ने तीन तलाक रोकने को कानून बना दिया है, फिर भी कुछ लोग ऐसा करने से बाज नहीं आ रहे हैं। आगरा के थाना हरीपर्वत की बराबर वाली गली में गुरुवार रात निकाह पढ़े जाने के डेढ़ घंटे बाद ही तलाक हो गया। 12 बजे दुल्हन ने कुबूल कुबूल कुबूल कहा। आरोप है विदाई होने से पहले ही 1:30 बजे शौहर ने तलाक तलाक तलाक बोल दिया।
दूल्हा दहेज में कार मांग रहा था। लड़की पक्ष ने मांग पूरी करने में असमर्थता जताई। इस पर दूल्हे ने तीन तलाक दे दिया। दुल्हन की मां ने दूल्हा समेत चार के खिलाफ तीन तलाक का केस दर्ज करा दिया है। दूल्हा पक्ष पर पथराव का भी आरोप है।
दूल्हा नदीम उर्फ पप्पन (28) पुत्र कालू, धौलपुर के बड़ा पीर का रहने वाला है। उसका निकाह हरीपर्वत के स्वर्गीय नूरी की बेटी रुबीना (25) से हुआ। निकाह की रस्में चल रही थीं। सलामी (टीका) की रस्म के बाद विवाद हुआ।
रुबीना का मां वरीसा बेगम का कहना है कि पप्पन ने कहा कि उसे कार चाहिए। हमने साफ इनकार कर दिया। इसी पर पप्पन ने रुबीना को तीन बार तलाक बोलकर सारे रिश्ते खत्म हो जाने की बात कही। हमारी तरफ से इसका विरोध किया गया तो पप्पन के भाई परवेज, भाभी रानी, बेबी ने पहले मारपीट और फिर पथराव किया।
वरीसा ने बताया कि वे लोग पहले थाना गए, पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया तो डीएम एनजी रवि कुमार से मिले। उन्होंने एसएसपी बबलू कुमार के पास भेजा। एसएसपी ने केस दर्ज करने के आदेश दिए। तब जाकर एफआईआर हुई। हरीपर्वत थाना के इंस्पेक्टर का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
वरीसा बेगम ने बताया कि रात 12 बजे तक सब ठीक था। पप्पन ने कहा था कि उसकी शुक्रवार को उसकी बहन का निकाह होना है, इसलिए रुबीना को जल्दी विदा कर देना। हमे क्या मालूम था कि वह थोड़ी देर सारे रिश्ते एक पल में तोड़ लेगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?