प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को भूटान पहुंचे। वह द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए भूटान के नेताओं से बातचीत करेंगे। यह प्रधानमंत्री की भूटान की दूसरी यात्रा है और दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद से पहली यात्रा है। भूटान में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। हजारों महिलाएं और बच्चे हाथों में तिरंगा लिए सड़क किनारे खड़े थे। पीएम का काफिला गुजरने पर सभी बेहद उत्साहित नजर आए।
भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग ने हवाई अड्डे पर पीएम मोदी का स्वागत किया। यहां आगमन पर उन्हें सलामी गारद दिया गया। यहां से जब पीएम का काफिला आगे बढ़ा तो सड़क किनारे कतार में खड़े हजारों लोगों ने उनका स्वागत किया। रंग-बिरंगे कपड़ों में सजे लोगों ने माहौल को उत्सव जैसा बना दिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने इसका विडियो ट्वीट किया है।
यात्रा के दौरान मोदी द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और अपने भूटानी समकक्ष से बातचीत करेंगे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?