उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहले मंत्रिमंडल विस्तार में बुधवार को 23 मंत्रियों ने शपथ ली। इसमें छह को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई। कैबिनेट मंत्रियों में चार ऐसे राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार हैं, जिनका कद बढ़ाते हुए उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। कैबिनेट मंत्री के रूप में दो नए चेहरे शामिल किए गए हैं। वहीं डा. महेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, सुरेश राणा और नीलकंठ तिवारी का कद बढ़ाया गया है। यह पहले राज्यमंत्री थे अब राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाए गए है।
इसके अलावा छह राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 11 राज्यमंत्रियों ने शपथ ली। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार में जहां युवा चेहरों को तरजीह दी है। वहीं जातीय व क्षेत्रीय संतुलन का भी पूरा ख्याल रखा है। सबसे ज्यादा (10) पिछड़ों व दलितों को मंत्रिमंडल में हिस्सेदारी दी गई है। तीन क्षत्रिय विधायक मंत्री बने हैं जबकि छह ब्राह्मणों को मंत्री बनाया गया है।
बुधवार की सुबह आठ बजे से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर मंत्रियों का आना शुरू हो गया। एक-एक कर शपथ लेने वाले मंत्री मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। पांच कालिदास मार्ग स्थित सीएम आवास पर उनका स्वागत किया गया और बधाई देते हुए शपथ लेने के लिए राजभवन पहुंचने को कहा गया। सभी मंत्रियों ने एक-एक कर मुख्यमंत्री व पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से आशीर्वाद लिया और राजभवन की ओर निकल गए।
मुख्यमंत्री ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संभाल रहे चार मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री के रूप में प्रोन्नत किया है। इसमें मुख्य रूप से ग्राम्य विकास मंत्री डा. महेंद्र सिंह, गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा, ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर के अलावा दो नए चेहरों रामनरेश अग्निहोत्री और श्रीमती कमला रानी वरुण को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देकर शपथ दिलाई गई।
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार वालों में सूचना मंत्री वाराणसी से डा. नीलकंण तिवारी, कपिल देव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, एमएलसी अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान, वाराणसी उत्तरी से रवींद्र जायसवाल शामिल हैं। उन्हें स्वतंत्र प्रभार की शपथ दिलाई गई।
राज्यमंत्री बनने वालों में अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरूप शुक्ला, विजय कश्यप, डा. गिर्राज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, नीलिमा कटियार, चौधरी उदयभान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय रमाशंकर सिंह पटेल और अजीत सिंह पाल प्रमुख हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?