आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तारी के खतरे का सामना कर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी.चिदंबरम ने दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता की और खुद को निर्दोष बताया। लेकिन करीब दो घंटे चले ड्रामे के बाद आखिरकार सीबीआई टीम ने चिदंबरम को गिरफ्तार कर लिया। यहां से चिदंबरम को सीबीआई मुख्यालय ले जाया गया।
vijayupadhyay.com ने पहले ही संभावना जताई थी कि उच्चतम न्यायालय द्वारा खाली हाथ लौटाए जाने के बाद चिदम्बरम को किसी भी क्षण गिरफ्तार किया जा सकता है।
इससे पहले कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, कपिल सिब्बल, सलमान खुर्शीद और विवेक तन्खा मौजूद रहे।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए चिदंबरम ने कहा, “मेरा मानना है कि लोकतंत्र की नींव स्वतंत्रता है, संविधान का सबसे मूल्यवान अनुच्छेद, अनुच्छेद 21 है जो जीवन और स्वतंत्रता की गारंटी देता है। अगर मुझे जीवन और स्वतंत्रता के बीच चयन करने के लिए कहा जाएगा, तो मैं स्वतंत्रता को चुनूंगा।”
पी चिदंबरम ने कहा, “पिछले 24 घंटों में बहुत कुछ हुआ है, जिससे कुछ लोगों को चिंता हुई है और कई को भ्रम हुआ है। आईएनएक्स मीडिया मामले में, मुझ पर किसी भी अपराध का आरोप नहीं लगाया गया है और न ही मेरे परिवार के किसी अन्य सदस्य पर है। ईडी या सीबीआई द्वारा सक्षम अदालत के सामने कोई चार्जशीट दायर नहीं की गई है। मुझे फंसाया गया है।
चिदंबरम ने कहा, ‘‘आईएनएक्स मीडिया मामले में मैं किसी अपराध का आरोपी नहीं हूं। प्राथमिकी में भी यह नहीं कहा गया है कि मैंने कुछ गलत किया। इन सबके बावजूद ऐसी धारणा पैदा की जा रही है कि बड़ा अपराध हुआ है और मैं और मेरे बेटे ने अपराध किया है। सब झूठ फैलाया जा रहा है।‘‘
पी चिदंबरम ने कहा, “मैं इस बात से चौंक गया कि मुझ पर कानून से छिपने का आरोप लगाया जा रहा था, जबकि इसके उलट, मैं कानून की सुरक्षा की मांग कर रहा था। मेरे वकील बता रहे हैं कि शुक्रवार को मामलों को सूचीबद्ध किया जाएगा। मैं सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को नमन करता हूं। मैं कानून का सम्मान करता हूं भले ही यह जांच एजेंसियों द्वारा असमानता से लागू किया गया हो।”
इसके बाद वह जोरबाग स्थित घर पहुंच गए। उनके पीछे पीछे सीबीआई टीम भी उनके घर पहुंची और दीवार फांदकर अंदर पहुंची। यहां दो घंटे तक जमकर ड्रामा हुआ।
सीबीआई के पीछे ईडी की टीम भी दिल्ली पुलिस के साथ यहां पहुंची। घर के बाहर चिदंबरम समर्थकों ने हंगामा और नारेबाजी की। चिदंबरम के घर के बाहर सीबीआई की गाड़ी भी मौजूद थी। इस बीच ये सवाल बना रहा कि आखिर कौन सी टीम उन्हें हिरासत में लेगी।
इस बीच कार्ति चिदंबरम ने कहा कि एजेंसियों द्वारा किया जा रहा यह नाटक और तमाशा बस सनसनी पैदा करने और कुछ लोगों को आनंद की संतुष्ट के लिए है।
सीबीआई के अधिकारी चिदंबरम को गाड़ी में बैठाकर पूछताळ के लिए ले गए। यहां से चिदंबरम को सीबीआई मुख्यालय ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में सीबीआई ने चिदंबरम को गिरफ्तार किया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?