प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में बृहस्पतिवार को फ्रांस पहुंच गए। इस दौरान वह द्विपक्षीय कूटनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों से शिखर वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का यहां हवाईअड्डे पहुंचने पर यूरोप और विदेश मामलों के मंत्री जीन येव्स ले ड्रायन ने स्वागत किया। फ्रांस पहुंचते ही पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच मुलाकात हुई।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ”नमस्कार पेरिस! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस के विदेश मंत्री जीन येव्स ले ड्रायन ने उनकी यात्रा के पहले चरण पर पेरिस पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री मजबूत और व्यापक कूटनीतिक साझेदारी विकसित करने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों और प्रधानमंत्री एडवर्ड फिलिप से मुलाकात करेंगे।
पीएम मोदी दो दिवसीय इस यात्रा के दौरान अपने फ्रांसीसी समकक्ष एडवर्ड फिलिप से भी मुलाकात करेंगे और यहां भारतीय समुदाय से भी बातचीत करेंगे। वह फ्रांस में 1950 तथा 1960 के दशकों में एयर इंडिया के दो विमान हादसों में मारे गए पीड़ितों की याद में बनाए गए एक स्मारक स्थल का उद्घाटन करेंगे।
पीएम मोदी ने जाने से पहले दिए गए अपने बयान में कहा कि फ्रांस भारत का मजबूत रणनीतिक साझेदार है और दोनों ही देश इसकी अहमियत गहराई से समझते हैं और इसे साझा करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी इस यात्रा से दोनों देशों के बीच मित्रता, आपसी समृद्धि, शांति और प्रगति को बल मिलेगा।
फ्रांस से मोदी शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात जाएंगे जहां उन्हें संयुक्त अरब सरकार सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जायद से नवाजेगी। वह अबू धाबी के शहजादे शेख मोहम्मद बिन जाएद अल नाहयान से बातचीत करेंगे और विदेशों में नकदी रहित लेनदेन का विस्तार करने के लिए रुपे कार्ड का औपचारिक रूप से शुभारंभ करेंगे।
इसके बाद मोदी बहरीन जाएंगे जहां वह बहरीन के शाह शेख हमाद बिन इसा अल खलीफा से बातचीत करेंगे और जी7 शिखर बैठकों में शामिल होने के लिए रविवार को फ्रांस लौटने से पहले खाड़ी क्षेत्र में सबसे पुराने मंदिर श्रीनाथजी के पुनरुद्धार की औपचारिक शुरुआत का साक्षी बनेंगे।
Related News


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?