जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद भारत को परमाणु हमले की धमकी देने वाले आवामी मुस्लिम लीग के प्रमुख और पाकिस्तान (Pakistan) के रेल मंत्री शेख रशीद पर लंदन में अंडे फेंके गए। इतना ही नहीं वहीं उनकी जमकर कुटाई भी हुई। हमलावर हमला करने के बाद मौके से फरार हो गए।
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान (Pakistan) के रेल मंत्री शेख रशीद लंदन के एक होटल में पुरस्कार समारोह से बाहर निकल रहे थे, तभी उनपर ये हमला हुआ। बताया जा रहा है कि हमलावर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी से जुड़े थे, और पीपीपी प्रमुख बिलावल के खिलाफ अपशब्द बोलने को लेकर शेख रशीद के बयान से नाराज थे।
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के यूथ ऑर्गनाइजेशन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। पीपीपी यूथ ऑर्गनाइजेशन यूरोप के अध्यक्ष आसिफ अली खान और पार्टी की महिला शाखा की अध्यक्ष समाह नाज ने एक बयान जारी कहा कि रशीद ने पीपीपी प्रमुख बिलावल भुट्टो के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया था, जिसके विरोध में उन्होंने यह कदम उठाया।
ज्ञात हो कि यह वही मंत्री हैं जिन्होंने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने के भारत के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए परमाणु युद्ध तक की धमकी दे डाली थी। इसी मंत्री ने भारत-पाक (Pakistan) के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस ट्रेन को बंद करने का एलान भी किया था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?