प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यूएई का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ जायेद (Order of Zayed) से नवाजा गया। यह सम्मान पाने वाले वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। पीएम मोदी ने आज सम्मान लेने से पहले यूएई के शासक के साथ उच्चस्तरीय वार्ता भी की। पीएम मोदी ने यूएई दौरे के दौरान कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। पीएम ने यह भी कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ यूएई हमेशा मजबूती से खड़ा रहा।
यह सम्मान राष्ट्र प्रमुखों और राष्ट्रपतियों को दिया जाता है। यह सम्मान साल 2007 में रूस के राष्ट्रपति पुतिन, 2016 में महारानी एलिजाबेथ, और 2018 में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग को मिल चुका है। प्रधानमंत्री मोदी बतौर प्रधानमंत्री दो बार यूएई का दौरा कर चुके हैं वहीं शेख मोहम्मद बिन जायेद भी तीन साल में दो बार भारत आ चुके हैं।
विदेश मंत्रालय ने उनकी यात्रा से पहले एक बयान में कहा था, ‘इस पुरस्कार का नामकरण यूएई के संस्थापक शेख जायेद बिन सुल्तान अल नहयान के नाम पर किया गया है। इसका विशेष महत्व है क्योंकि शेख जायेद की जन्म शती वर्ष में प्रधानमंत्री को यह सम्मान दिया जाने वाला है।’ भारत और यूएई के बीच गर्मजोशी से भरा, करीबी और बहुआयामी संबंध रहा है जो सांस्कृतिक, धार्मिक और आर्थिक रूप से भी जुड़ा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इससे पहले अगस्त 2015 में यूएई की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापक सामरिक भागीदारी भी बढ़ी।
यूएई ने अप्रैल में मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे जाने की घोषणा की थी। अबुधाबी के वलीअहद शहजादा मोहम्मद बिन जायेद अल नहयान ने अप्रैल में एक ट्वीट कर बताया, ‘भारत के साथ हमारे ऐतिहासिक और व्यापक सामरिक संबंध रहे हैं, जिसमें मेरे अभिन्न मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने इन संबंधों में और प्रगाढ़ता लाने का काम किया।’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट कर इस पुरस्कार को भारत के 130 करोड़ निवासियों को समर्पित किया है और कहा है कि यह पुरस्कार भारत की संस्कृति और 130 करोड़ देशवासियों को समर्पित है।
Humbled to be conferred the ‘Order of Zayed’ a short while ago. More than an individual, this award is for India’s cultural ethos and is dedicated to 130 crore Indians.
I thank the UAE Government for this honour. pic.twitter.com/PWqIEnU1La
— Narendra Modi (@narendramodi) August 24, 2019
पीएम मोदी आज यूएई से बहरीन भी रवाना होंगे। बहरीन में पीएम एक प्राचीन मंदिर का उद्घाटन भी करेंगे और भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। पीएम ने यूएई के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान से भी मुलाकात की। पीएम मोदी ने एक मीडिया समूह से बातचीत में कहा था कि भारत और यूएई के संबंध लगातार मजबूत हुए हैं। उन्होंने दुबई का उदाहरण देते हुए कहा कि लाखों भारतीयों ने इस शहर को बनाने में अपना योगदान दिया और आज यहां सम्मानपूर्वक जीवन जी रहे हैं।
पीएम मोदी ने यूएई के स्थानीय मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि भारत और यूएई का संबंध लगातार मजबूत हुआ है। उन्होंने स्थानीय मीडिया में दिए इंटरव्यू में कहा कि आर्टिकल 370 हटाने के फैसले का असर भारत और यूएई के संबंध पर नहीं पड़ेगा। पीएम ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत का साथ यूएई ने हमेशा दिया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?