बहरीन में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व वित्त मंत्री और अपने घनिष्ठ मित्र अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने कहा कि मैं भले ही यहां आप लोगों से बात कर रहा हूं और देश में जन्माष्टमी का उत्सव है, लेकिन मैं मन में गहरा शोक दबाए बैठा हूं। पीएम मोदी ने बेहद भावुक लहजे में कहा, ‘जिस दोस्त के साथ सार्वजनिक जीवन और राजनीतिक यात्रा पर कदम से कदम मिलाकर चले। हर पल एक-दूसरे के साथ जुड़े रहे और साथ मिलकर जूझे। सपनों को सजाने और सपनों को निभाने का सफर जिनके साथ किया, उस दोस्त अरुण जेटली ने अपनी आज देह छोड़ दी। मैं कल्पना यह नहीं कर सकता कि मैं यह बैठा हूं और मेरा दोस्त अरुण चला गया।’
अगस्त महीने को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले ही हमारी पूर्व विदेश मंत्री बहन सुषमा जी चली गईं। आज मेरा दोस्त अरुण चला गया। पीएम मोदी ने कहा कि मेरे सामने यह बेहद दुख के क्षण हैं। किसी तरह से अपने मन में दुख को दबाए हुए अपनी बात आप सभी से कह रहा हूं।
पीएम मोदी ने बहरीन में अपने दौरे और अरुण जेटली के निधन को लेकर कहा, ‘बहुत दुविधा के पल हैं मेरे सामने। एक तरफ कर्तव्य भाव से बंधा हूं और दूसरी तरफ दोस्ती का एक सिलसिला भावनाओं से भऱा है। बहरीन की धरती से भाई अरुण को श्रद्धांजलि देता हूं और नमन करता हूं।’ गौरतलब है कि अरुण जेटली का शनिवार दोपहर को निधन हो गया और रविवार दोपहर को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पीएम नरेंद्र मोदी उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए नहीं पहुंच पाएंगे। ऐसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनकी ओर से श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने जेटली के परिवार से बात की थी। जेटली के बेटे रोहन ने भी पीएम मोदी से कहा था वह दौरा छोड़कर न आएं क्योंकि वह देश का काम कर रहे हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?