उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। अनियंत्रित हुए ट्रक ने टेंपो को पीछे से टक्कर मार दी। उसके बाद पास से गुजर रही पिकअप पर पलट गया। हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गये। इसमें एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।
मरने वालों में तीन बच्चे व एक महिला भी शामिल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही डीएम को मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत धनराशि और घायलों को समुचित इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
मंगलवार सुबह लगभग दस बजे सीतापुर की ओर से पान मसाला लेकर आ रहा ट्रक रोजा थाना क्षेत्र में जमुका दोराहे के पास अचानक अनियंत्रित हो गया। ट्रक ने आगे चल रहे टेंपो को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक पास में गुजर रही पिकअप पर पलट गया।
हादसे में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। वहां से गुजर रहे लोगों ने वाहनों में फंसे लोगों को निकालना शुरू किया। पुलिस भी पहुंची, घायलों को जिला अस्पताल भिजवाना शुरू किया। जहां डॉक्टरों ने 16 को मृत घोषित कर दिया। जबकि पांच का इलाज शुरू कर दिया।
शाहजहांपुर की इस दुर्घटना में 17 मृतकों में से नौ की शिनाख्त की हो चुकी है। जिनमें छह शाहजहांपुर और तीन लखीमपुर खीरी के हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शाहजहांपुर में सड़क हादसे लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने इस हादसे में दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों ने प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी, शाहजहांपुर को मृतकों के परिजनों को अनुमन्य राहत धनराशि तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित इलाज कराने का भी निर्देश दिया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?