विश्व विख्यात स्मारक ताजमहल में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां बेबी केयर और स्तनपान केंद्र
का शुभारंभ किया गया है जिससे महिला पर्यटक जरूरत पड़ने पर अपने बच्चों को स्तनपान करा सकें । गुरुवार को आगरा पहुंचे केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने ताजमहल में पहले बेबी केयर और स्तनपान केंद्र का शुभारंभ किया ताकि यहां आने वाली महिला पर्यटकों को बच्चों को स्तनपान कराने में सुविधा हो ।
इस दौरान सांसद एसपी सिंह बघेल भी साथ रहे। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि जल्द ही आगरा किला और फतेहपुर सीकरी में भी बेबी फीडिंग रूम बनाए जाएंगे।आगरा किला, फतेहपुर सीकरी और सिकन्दरा में लेजर शो की भी शुरूआत की जाएगी ताकि पर्यटक और स्थानीय लोग तीनों स्मारकों को शाम को भी देख सकें। उन्होंने बताया कि इन तीनों स्मारकों को शाम को भी खोला जाएगा और उन्होंने कहा कि देश की सभी प्रमुख स्थानों पर स्तनपान केंद्र बनाये जायेंगे ।
इससे पहले केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने पूर्वी गेट टिकट विंडो का भी निरीक्षण किया। अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत स्वर्णकार ने ताज पर शुरू की गई नई प्रवेश प्रक्रिया की भी जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने जापानी पर्यटकों से बातचीत भी की और परिसर में सुविधाओं और असुविधाओं को लेकर जानकारी ली ।एएसआई में अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकर ने कहा, ‘किसी भारतीय स्मारक में खुलने वाला यह पहला बेबी फीडिंग रूम है।
उन्होंने कहा कि ताजमहल परिसर में यह 12 बाई 12 फीट का कमरा है. इसमें डायपर चेंजिंग टेबल, सोफा सेट है, जिसे खास तौर पर बच्चे को फीड कराने के लिए बनाया गया और इसमें रबर फ्लोरिंग है ।
वहां एक महिला कर्मचारी होगी जो माताओं का सहयोग करेंगी । इस कक्ष से स्तनपान कराने वाली मांओं को निजी जगह मिलेगी, यह बहुत महत्वपूर्ण है ।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?