

प्रधानमंत्री मोदी रूस के दौरे पर हैं और 20वें वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन में भी शिरकत कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद किया। राष्ट्रपति पुतिन के साथ साझा बयान में उन्होंने पहले सम्मेलन को याद करते हुए कहा कि 2001 में इसकी शुरुआत हुई थी। उन्होंने कहा, ‘उस समय पुतिन राष्ट्रपति थे और मैं अटल जी के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर आया था। इसके बाद हम दोनों की दोस्ती का सफर आगे बढ़ा।’ पीएम मोदी ने 2001 के पहले शिखर सम्मेलन को याद करते हुए कुछ तस्वीरें भी ट्वीट कीं।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक तस्वीर साझा कि जिसमें वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बगल बैठे हैं और दूसरी तरफ राष्ट्रपति पुतिन बैठे हैं। एक और तस्वीर में राष्ट्रपति पुतिन और अटल बिहारी वाजपेयी बयान दे रहे हैं। कुर्सी के पीछे मोदी और जसवंत सिंह खड़े हैं। जसवंत सिंह उस समय विदेश मंत्री थे। पीएम मोदी ने लिखा, ’20वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेते वक्त मुझे 2001याद आ रहा था जब अटल जी प्रधानमंत्री थे और मुझे गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में प्रतिनिधि मंडल में शामिल किया गया था।’
दो घंटे चले सम्मेलन में कई समझौते हुए। विदेश मंत्रालय के मुताबिक तेल औऱ गैस, रक्षा, खनन, हवाई और समुद्री कनेक्टिविटी, न्यूक्लियर एनर्जी, ट्रांसपॉर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर, व्यापार ओर निवेश संबंधी विषयों पर बात हुई। पीएम मोदी ने कहा कि ईस्टर्न इकनॉमिक फोरम के लिए मिला निमंत्रण बेहद सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा 20 वर्षों में इस व्यवस्था ने हमारे संबंधों को 21वीं सदी के अनुरूप ढाला है और विश्व के लिए शांति, प्रगति और स्थायित्व का एक विशेष कारक बनाया है।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जूडो के शौकीन हैं यह पूरी दुनिया जानती है मगर पुतिन अपने इस शौक को कूटनीति में शामिल करने की कला भी बखूबी जानते हैं। लिहाजा व्लादिवोस्तक की मेजबानी कर रहे रूसी राष्ट्रपति ने अपने खास मेहमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जूडो चैंपियनशिप के अखाड़े में ले जाने का कार्यक्रम भी बनाया है। ईस्ट ईकोनॉमिक फोरम के लिए मंगलवार शाम रूस रवाना हो रहे पीएम मोदी 5 नवंबर को राष्ट्रपति पुतिन के साथ व्लादिवोस्तक में चल रही जूडो प्रतिस्पर्धा देखने भी जाएंगे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?