आगरा का केंद्रीय कारागार इन दिनों सरकार को कश्मीरी (Kashmiri) कैदियों को रखने का सबसे महफूज ठिकाना प्रतीत हो रहा है| यही कारण है कि सौ से अधिक कश्मीरी कैदियों को कश्मीर की विभिन्न जेलों से यहाँ स्थानांतरित कर दिया गया है। इस समय केंद्रीय कारागार में 100 के लगभग कश्मीरी कैदी बंद हैं, जिनमें आज जम्मू-कश्मीर की जेलों से आए 27 और कैदी शामिल हैं। गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच इन कैदियों को आगरा लाया गया।
कश्मीर से विशेष विमान द्वारा यह 27 बंदी आगरा के खेरिया एयरपोर्ट लाए गए। यहां से कड़ी सुरक्षा में केंद्रीय कारागार ले जाए गए। इससे पहले दो बार में 70 और 30 बंदी आ चुके हैं, जिनमें से कुछ कैदियों को बाद में प्रदेश की अन्य जेलों में भी स्थानांतरित कर दिया गया। केंद्रीय कारागार में बंद सभी कैदियों को हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है।
बुधवार को केंद्रीय कारागार में बंद कश्मीरी (Kashmiri) कैदियों में कुछ की तबीयत बिगड़ गई। बंदियों ने पेट दर्द की शिकायत की थी। इस पर चिकित्सकों ने चेकअप के साथ ही अल्ट्रासाउंड भी कराया। दवा भी दी गई। इन कैदियों को आगरा स्थानांतरित किए जाने के बाद से ही देश-विदेश के मीडिया की नज़र केंद्रीय कारगार पर है परंतु कैदियों के बारे में कोई ठोस जानकारी जेल से बाहर नहीं आ सकी है।
सूत्रों ने बताया कि गर्मी में बंदियों को समस्याएं होने लगी हैं। कुछ बंदियों ने पेट दर्द की शिकायत की थी। इस पर जेल प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा। इसके बाद बंदियों का मेडिकल चेकअप किया गया।
बता दें कि जब से केंद्रीय कारागार में कश्मीरी (Kashmiri) बंदियों को लाया गया है, तब से जेल के बाहर और अंदर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जेल के मुख्य द्वार पर पोस्ट तक बनाई गई हैं। अधिकारी भी रोजाना बंदियों के बारे में जानकारी ले रहे हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?