बेलागाम नौकरशाही ने अब उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के विधायकों बदनाम करने की मुहिम शुरू कर दी है विधायक गुस्से में है ।उदाहरण के तौर पर पीलीभीत के बीसलपुर नगर पालिका प्रशासन ने भाजपा विधायक रामशरण वर्मा को भूमाफिया घोषित किया है। विधायक पर आरोप है कि, उन्होंने नगर पालिका की जमीन पर अवैध कब्जा किया है।इस बाबत पालिका ने अखबारों में भूमाफिया की सूची प्रकाशित कराई है, उसमें क्रमांक 35 पर विधायक राम शरण वर्मा का नाम अंकित है। इस बात की खबर लगते ही विधायक आग बबूला हो उठे हैं। वे अब मानहानि का नोटिस भेजने की कार्रवाई में जुट गए हैं। वहीं, नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी ने इसे लिपिकीय त्रुटि बताकर गलती स्वीकार कर ली है।
लिस्ट में नाम आने से विधायक बिफर पड़े और नगर पालिका को नोटिस भेज दिया. रामशरण वर्मा ने कहा कि नगरपालिका बताए कि मैंने कौन सी जमीन पर कब्जा किया है।
बीसलपुर नगर पालिका की जमीनों पर करीब 300 से अधिक भूमाफियाओं ने अवैध रूप से कब्जा कर इमारतों का निर्माण कराया है. नगरपालिका ने भूमाफियाओं को चिन्हित कर समाचार पत्रों में भूमाफियाओं की सूची प्रदर्शित कराई थी. इस सूची में क्रमांक संख्या 35 पर स्थानीय विधायक रामसरन वर्मा और शहर के पूर्व विधायक हाजी रियाज अहमद का नाम भी शामिल किया गया।
सूची प्रकाशित होते ही राजनैतिक भूचाल आ गया है. पालिका प्रशासन सूची में गलती से नाम अंकित किए जाने की बात कह रहा है, लेकिन विधायक ने जान बूझकर छवि खराब किए जाने की बात कहते हुए नोटिस भेज दिया है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत