प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार की भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के नियंत्रण कक्ष से राष्ट्र को संबोधित करते हुए वैज्ञानिकों से कहा कि आप वो लोग हैं जो मां भारती के लिए, उसकी जय के लिए जीते हैं। आप वो लोग हैं जो मां भारती के लिए जूझते हैं। आप वो लोग हैं जो मां भारती के लिए जज्बा रखते हैं। मां भारती का सर ऊंचा हो, इसके लिए पूरा जीवन खपा देते हैं। आपको बात दें कि मोदी चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम के चांद की सतह पर उतरने के जीवंत प्रसारण का अवलोकन करने के लिए शुक्रवार की रात यहां इसरो के मुख्यालय पहुंचे थे। चंद्रमा की सतह पर उतरने से मात्र 2.1 किलोमीटर पहले चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम से संपर्क टूट गया और नियंत्रण कक्ष में मायूसी और सन्नाटा पसर गया। पीएम मोदी ने इसरो अध्यक्ष के शिवन और अन्य वैज्ञानिकों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि देश को आप पर गर्व है।
पीएम मोदी ने यहां मौजूद वैज्ञानिकों से कहा, ‘अगर अपनी शुरुआती चुनौतियों, दिक्कतों से हम हार जाते तो आज इसरो दुनिया की अग्रणी स्पेस एजेंसियों में से एक भी स्थान नहीं ले पाता। परिणाम अपनी जगह हैं, लेकिन मुझे और पूरे देश को अपने वैज्ञानिकों, इंजीनियरों आप सभी के प्रयासों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि हर मुश्किल, हर संघर्ष, हर कठिनाई, हमें कुछ नया सिखाकर जाती है। कुछ नए आविष्कार, नई टेक्नोलॉजी के लिए प्रेरित करती है और इसी से हमारी आगे की सफलता तय होती है।’
विक्रम लैंडर का संपर्क इसरो से टूट गया है और शनिवार तड़के जब यह खबर आई तो उसके बाद कई लोग मायूस हो गए। सबसे ज्यादा अफसोस इस मिशन के लीडर और इसरो चीफ के सिवन को हुआ। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के बेंगलुरु स्थित हेडक्वार्टर पर मायूस वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया और उन्हें आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। इन सबके बीच पीएम मोदी का इसरो चीफ के सिवन को गले लगाकर सांत्वना देने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। पीएम मोदी जब वैज्ञानिकों को संबोधित करके निकल रह तो ठीक उसी समय इसरो चीफ से हाथ मिलाने के लिए आगे आए। लेकिन वह खुद को रोक नहीं पाए और फूट-फूटकर रोने लगे। पीएम मोदी ने इसके बीच ही उन्हें गले लगाया और उनका हौसला बढ़ाया।
दरअसल पीएम मोदी के संबोधन के बाद इसरो चीफ के सिवन उन्हें गाड़ी तक छोड़ने गए। पीएम मोदी इस दौरान पीठ थपथपा कर उनका उत्साहवर्धन कर रहे थे। इसरो प्रमुख के सिवन इस दौरान खुद को रोक नहीं पाए और और फफककर रोने लगे और पीएम ने गले लगाकर उनकी पीठ थपथपाई। पीएम गाड़ी में बैठे और के सिवन ने हाथ हिलाकर उन्हें अलविदा कहा। हालांकि, इस बीच सिवन की डबडबाई आंखें और चेहरे पर निराशा साफ नजर आ रही थी। खुद पीएम भी इस मौके पर भावुक नजर आए मगर उन्होंने खुद को संभाले रखा।
PM Narendra Modi hugged and consoled ISRO Chief K Sivan after he(Sivan) broke down


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?