प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को औरंगाबाद औद्योगिक शहर (औरिक) का उद्घाटन किया। यह देश का पहला नया स्मार्ट औद्योगिक शहर है और 10 हजार एकड़ में फैला हुआ है। यह दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गालियारे का हिस्सा है।
उन्होंने छह मंजिले औरिक हॉल का भी उद्घाटन किया। यह भवन स्मार्ट शहर की निगरानी तथा प्रशासन का केंद्र होगा।
उन्होंने औरिक चैटबॉट की भी शुरुआत की, जो शहर के किसी भी व्यक्ति को प्रशासन से अपनी समस्या सही करवाने में मदद करेगा। महाराष्ट्र के पिछड़े मराठवाड़ा क्षेत्र में विकसित इस शहर को देश का पहला नया स्मार्ट औद्योगिक शहर बताया जा रहा है।
इसे दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गालियारे के तहत विकसित किया गया है। सरकार इस गालियारे के जरिये देश के दो बड़े शहरों के बीच औद्योगिक वृद्धि को तेज करने की कोशिश कर रही है।
पीएम नरेंद्र मोदी मुंबई से यहां आये। उन्होंने महिला स्वयंसेवी समूहों द्वारा तैयार हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी की भी यात्रा की। प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य की मंत्री पंकजा मुंडे भी उनके साथ रहीं। प्रधानमंत्री ने उज्ज्वला योजना के तहत आठ करोड़वीं लाभार्थी आयशा शेख रफीक को एलपीजी कनेक्शन भी दिया। उन्होंने कश्मीर की नरगिस बेगम को भी एलपीजी कनेक्शन प्रदान किया। वह अधिकारियों द्वारा कश्मीर घाटी से यहां लायी गयी थीं।
महाराष्ट्र के पिछड़े मराठवाड़ा क्षेत्र में विकसित इस शहर को देश का पहला नया स्मार्ट औद्योगिक शहर बताया जा रहा है। इसे दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गालियारे के तहत विकसित किया गया है। सरकार इस गालियारे के जरिये देश के दो बड़े शहरों के बीच औद्योगिक वृद्धि को तेज करने की कोशिश कर रही है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत