प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हरियाणा के रोहतक में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य में 2000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। मोदी ने कहा कि ये संयोग ही है कि मैं केंद्र सरकार के नए कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर हरियाणा आया हूं। उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बगैर विपक्ष पर तंज कसा। मोदी ने कहा कि 100 दिन से उन्हें कुछ समझ ही नहीं आ रहा है। वे चुनाव पराजय से इतने बेहाल हैं कि मन सुन्न हो गया।
प्रधानमंत्री ने कहा, ”ये 100 दिन विकास और विश्वास के रहे हैं, देश में बड़े परिवर्तन के रहे हैं। ये 100 दिन निर्णय, निष्ठा और नेक नीयत के रहे हैं। इस बार संसद के सत्र में जितने बिल पास हुए हैं। उतना काम संसद के किसी सत्र में पिछले 6 दशकों में नहीं हुआ। सरकार कृषि से लेकर राष्ट्र की रक्षा और सुरक्षा से जुड़े बड़े निर्णय ले पाई। आतंकवाद से निपटने, मुस्लिम बहनों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए अनेक कानून बनाए गए। हम चुनौतियों से सीधे टकराना जानते हैं।”
बीते 5 साल में हरियाणा को भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार के डबल इंजन का लाभ मिला। वर्तमान में हरियाणा में करीब 25 हजार करोड़ रुपए के बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। हरियाणा में परिवारवाद और भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया गया है। सरकारी नौकरियों में बंदरबांट की गलत परंपरा खत्म हुई। इन 5 वर्षों में बेरोजगार युवाओं के कौशल से लेकर उनको मिलने वाली मदद तक में वृद्धि की गई।’
प्रधानमंत्री ने कहा कि हरियाणा में पहले मुख्यमंत्री वो बनते थे, जो दिल्ली में ट्रक भर-भरकर लोगों को ले आएं, प्रधानमंत्री के घर के बाहर ढोल नगाड़े बजाएं और जय जयकार करे। पिछले 5 साल में ऐसा कोई काम यहां की सरकार को नहीं करना पड़ा है। 7 सितंबर को रात 1 बजकर 50 मिनट पर पूरा देश टीवी पर नजरें गाड़कर बैठा था। चंद्रयान-2 की खुशखबरी के लिए देश-दुनिया देख रही थी। मैंने महसूस किया कि एक घटना ने 100 सेकंड में पूरे हिंदुस्तान को जोड़ दिया।”
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की 18 अगस्त से शुरू हुई जन आशीर्वाद यात्रा का भी विजय संकल्प रैली में समापन हुआ। इस दौरान मोदी ने मख्यमंत्री की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले मनोहर लाल जी के बारे में भांति-भांति की बातें सुनाई देती थीं, लेकिन आज उनके सुशासन से हरियाणा का हर परिवार मनोहर बन गया। राज्य में जल्द दी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जल्द आचार संहिता लग सकती है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?