उत्तर प्रदेश में रिश्वतखोरी का अमानवीय चेहरा आगरा में देखने को मिला है जिसमें पुलिस ने दो युवकों से रिश्वत वसूलने के लिये तब तक पुलिस थाने में पीटा जब उनको रिश्वत नहीं मिल गयी।
आगरा के पिनाहट थाने में पुलिस ने शनिवार रात बर्बरता की नई कहानी लिख दी। चोरी के आरोप में दो युवकों उठाकर हवालात में डाल दिया। रात भर उनको बेरहमी से पीटकर चमड़ी उधेड़ दी। सुबह दोनों से 26 हजार रुपये लेकर छोड़ दिया। एसएसपी ने थाना प्रभारी और दारोगा को निलंबित कर दिया। दोनों युवकों का मेडिकल भी कराया गया है।
कुकथरी गांव में 26 अगस्त की रात स्कूल संचालक राजीव तिवारी के घर लाखों की चोरी हुई थी। चोर जंगला काटकर माल ले गए थे। उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया। इस केस के पर्दाफाश में जुटी पुलिस ने छह सितंबर की रात पुरा नत्था, पिनाहट निवासीगण अवधेश और संजू को शक के आधार पर पूछताछ के लिए उठाया। आरोप है कि थाने में दारोगा सोनू शर्मा उन्हें हवालात ले गए और हाथ पैर बांधकर पटे से पीटा।
रात भर इतना पीटा कि उनके कमर का पिछला हिस्सा नीला पड़ गया। युवकों के परिजनों का आरोप है कि बेहोश होने पर मुंह पर पानी छिड़ककर होश में लाए और फिर से पीटा गया। इस दौरान थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार गौतम भी वहीं थे। सात सितंबर की रात 10 बजे अवधेश और संजू को 26 हजार रुपये लेकर छोड़ दिया गया। यह रकम एक सिपाही के माध्यम से ली गई थी। सोमवार को दोनों के परिजनों को लेकर विधायक फतेहाबाद जितेंद्र वर्मा एसएसपी से मिले और पूरी घटना बताई।
पीड़ित युवकों के परिजनों का कहना है कि शक के आधार पर पहले तो उनके बेटों को पुलिस ले गई। वे खुद को निर्दोष बता रहे थे। इसके बाद भी पुलिसकर्मी नहीं माने। थाने ले जाकर पूछताछ करने के बजाया पुलिस ने बर्बरता दिखाई। वे अधिकारियों से सवाल कर रहे हैं कि निर्दोष को पीटने का अधिकार पुलिसकर्मियों को किसने दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार गौतम का कहना है कि चोरी में शक के आरोपितों को थाने के दारोगा सोनू शर्मा लेकर आए थे। मैं रात्रि गश्त पर निकल गया था। इसके बाद उनसे मारपीट की गई। रात को देरी से लौटा, तब भी किसी ने मुङो यह नहीं बताया। अगले दिन दोनों को छोड़ दिया गया था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?