जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने एक बार फिर अपने चित-परिचित अंदाज में कश्मीर केंद्रित नेताओं और पाकिस्तान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले जो ताकत में थे, उनकी हमदर्दी दूसरी ओर थी। वह नहीं चाहते थे कि पाकिस्तान का पानी रुक जाए।
शाहपुर कंडी और उज्ज मल्टीपर्पज परियोजना के पूरा होने के बाद भारत पाकिस्तान को धमकाने की स्थिति में होगा कि उसको मिलने वाला पानी रोक दिया जाएगा। राज्यपाल ने यह भी कहा, जम्मू-कश्मीर में इतनी तरक्की होनी चाहिए कि पीओके के लोग भी बॉर्डर पार कर यहां आ जाएं।
राज्यपाल शनिवार को कन्वेंशन सेंटर, जम्मू में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट के नींव पत्थर और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के ई-उद्घाटन तथा कठुआ में जीएमसी के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पीओके बुरी स्थिति में है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अपने लोगों को कह रहे हैं कि जब मैं कहूंगा तब बॉर्डर पर जाना। ऐसा कुछ भी होने वाला नहीं है। बताया, जब उन्हें यहां का राज्यपाल बनाया जा रहा था, प्रधानमंत्री ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर को इतना चमका दो कि पीओके के लोग भी सोचने पर मजबूर हो जाएं।
राज्य के लिए यह सुनहरा अवसर आ गया है। दिल्ली के हर मंत्रालय ने अपना पिटारा खोल रखा है लेकिन एक कहावत है कि जो निर्भाग्य होता है, वह खीर की थाली को भी ठोकर मार देता है। इसलिए इस मौके को जम्मू-कश्मीर के लोगों को गंवाना नहीं चाहिए। उन्हें मुझ पर और अपने सांसदों पर हर काम करवाने के लिए दबाव बनाना चाहिए। विभिन्न मंत्रालयों के एक दर्जन अधिकारी जम्मू-कश्मीर का दौरा कर चुके हैं। बिजली मंत्री भी जल्द आ रहे हैं। जम्मू और कश्मीर में चौबीस घंटे बिजली देने का काम किया जाएगा।
राज्यपाल ने कहा कि गृह मंत्री जम्मू-कश्मीर के सरपंचों और पंचों से पूछ रहे हैं कि क्या करना है? यह एक सुखद संदेश है। कश्मीर में 3 रुपये किलो वाले सेब को सरकार 15 रुपये में खरीद रही है, लेकिन सेब वालों को पाक परस्त जो लोग धमकियां दे रहे हैं, सेब वाला मरे या न मरे, वे जरूर मरेंगे। उन्होंने कहा कि 800 नए डाक्टरों का इंतजाम किया गया है।
इससे राज्य में 4500 डॉक्टर हो जाएंगे। देश के कोई भी राज्य ऐसा नहीं है, जहां एक साथ आठ मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं, लेकिन जम्मू-कश्मीर में पांच मेडिकल कालेजों की नींव रखी गई है। उधमपुर और हंदवाड़ा पर काम हो रहा है। लेह में एक मेडिकल कॉलेज के लिए भी हफ्ते के भीतर केंद्र को चिट्टी भेजी जाएगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?