गुजरात की जीवन रेखा माने जाने वाले सरदार सरोवर बांध के जल्दी ही पूरी तरह भरने की उम्मीद है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को खुद इस घटना के गवाह बनेंगे। इत्तेफाक से उस दिन उनका जन्मदिन भी है।गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को इस घटना को देखने के लिए बांध स्थल पर होंगे। इसी दिन उनका 69वां जन्मदिन है। उन्होंने कहा कि बरसों के संघर्ष के बाद, नर्मदा नदी पर बांध बनाने का देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल का सपना अब सच हो गया है।
पीएम मोदी खुद अपने जन्मदिन के अवसर पर सरदार सरोवर बांध जाएंगे और वहां पूजा-अर्चना करेंगे।
बांध का जलस्तर 2017 में पहली बार बढ़ाया गया था। उसके बाद से जलस्तर रविवार शाम को 138.68 मीटर के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया है। राज्य सरकार द्वारा सोमवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रधानमंत्री सोमवार रात को अहमदाबाद हवाईअड्डे पर उतरेंगे। वह मंगलवार सुबह अपने 69वें जन्मदिन के अवसर पर नर्मदा जिले के केवड़िया में बांध स्थल का दौरा करेंगे और जल सर्वोच्च स्तर पर पहुंचने के लिए आयोजित ‘नमामि देवी नर्मदे महोत्सव’ में शामिल होंगे।
मंगलवार सुबह गांधीनगर से केवड़िया के लिए रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री पास के गांव रैसान में अपनी मां हीराबा से मिलकर उनका आशीर्वाद लेंगे।, ‘‘केवड़िया में बांध स्थल पर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री एक सभा को संबोधित करेंगे। हम समारोह के लिए गुंबद के आकार का एक बड़ा पंडाल बनाएंगे जिसमें नर्मदा, भरूच और छोटाउदयपुर जिलों से आने वाले करीब 10 हजार लोग आ सकेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री अपने संबोधन के बाद बांध तथा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के पास चल रहीं विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे।
’’ स्टेच्यू ऑफ यूनिटी देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा है। प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12 बजे इस जगह से रवाना होने से पहले केवड़िया के पास गरुणेश्वर गांव में भगवान दत्तात्रेय के मंदिर में दर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि मंदिर के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि अधिकारियों ने इस तरह के संकेत दिये हैं कि प्रधानमंत्री दोपहर 12 बजे से पहले मंदिर जाएंगे। नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण (एनसीए) ने 2014 में बांध की ऊंचाई 121.92 मीटर से बढ़ाकर 138.68 मीटर करने की अनुमति प्रदान की थी। बांध का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने 17 सितंबर, 2017 को किया था।
सरकार के अनुसार ‘नमामि देवी नर्मदे’ महोत्सव पूरे राज्य में मनाया जाएगा और मुख्य समारोह केवड़िया में आयोजित किया जाएगा। मंगलवार को इस अवसर पर अनेक शहरों में आयोजित समारोहों में प्रसिद्ध लोक कलाकार और गुजरात फिल्म उद्योग के गायक कलाकार भाग लेंगे। सरकार के अनुसार जिला स्तर पर भाजपा के वरिष्ठ विधायक समारोह की कमान संभालेंगे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?