प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 69वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर देश के कई हिस्सों में लोगों ने केक काटा और दीपक जलाया. वाराणसी में लोगों ने दीपक जलाकर पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
वहीं मध्य प्रदेश सिंधु सेना नाम के एक संगठन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 69वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर भोपाल के गुफा मंदिर में 69 फीट लंबा केक काटा. भोपाल के महापौर आलोक शर्मा और शहर के पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह केक काटने के समय मौजूद थे।
मध्य प्रदेश सिंधु सेना के अध्यक्ष राकेश कुकरेजा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को 69 साल के होने जा रहे हैं। हम उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए 69 फीट लंबा केक काट रहे हैं. हम उनके दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना करते
हैं।
इस दौरान मध्य प्रदेश सिंधु सेना के कार्यकर्ताओं ने मोदी के मुखौटा पहन रखा था और रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया. इसमें 51 स्वयंसेवकों ने रक्तदान किया. कई कार्यकर्ता तो अपने हाथों पर मोदी का टैटू भी गोदवा रखा था. लोगों ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म किए जाने पर पीएम मोदी को शुक्रिया अदा वाले टैटू भी गोदवा रखे थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को 69 वर्ष के होने जा रहे हैं और इस मौके पर वह नर्मदा नदी पर बने गुजरात के सरदार सरोवर बांध स्थल पर जाएंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए ही बांध को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया है। पूरा बांध तिरंगे की रोशनी में नहाया हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन के मौके पर मंगलवार को यहां पूजा-अर्चना करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात पहुंच गए हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?