नगर निगम आगरा के मुख्य अभियंता पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाने के बाद विज्ञापन एजेंसी का मालिक उदय वीर सिंह ने नगर निगम की छत से कूद कर आत्महत्या करने कोशिश की।
नगर निगम के मुख्य अभियंता की तुलना जेल में बंद नोयडा के चीफ इंजीनियर यादव सिंह की और कहा कि आगरा नगर निगम के मुख्य अभियंता आशीष कुमार सिंह दूसरा यादव सिंह बन गया है ।
नगर निगम के मुख्य अभियंता एके सिंह पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर गुरुवार को एक विज्ञापन एजेंसी संचालक ने जमकर हंगामा किया। वह खुदकुशी करने की बात कहते हुए नगर निगम की छत पर चढ़ गया और छलांग लगाने की चेतावनी दी। लेकिन लोगों के समझाने के बाद वह जमीन पर आ गया। एजेंसी संचालक ने मुख्य अभियंता को प्रदेश का दूसरा यादव सिंह करार दिया।
इस मामले में अपर नगर आयुक्त विनोद कुमार गुप्ता ने विज्ञापन एजेंसी संचालक से लिखित में शिकायत ली है। हालांकि उनका कहना है कि एजेंसी संचालक ने किसी व्यक्ति विशेष के लिए लिखित में कुछ नहीं दिया है।
दरअसल, विज्ञापन एजेंसियों पर नगर निगम का रुपया बकाया है। निगम द्वारा रिकवरी नोटिस जारी की गई है। इसके बाद ठेकेदारों में खलबली है। दयालबाग निवासी विज्ञापन एजेंसी संचालक उदयवीर सिंह गुरुवार को अचानक नगर निगम पहुंचा। वह निगम की सबसे ऊंची छत पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। आरोप लगाया कि, मुख्य अभियंता एके सिंह ने उसे 18 लाख का नोटिस दिया है, जबकि उनके पास हाईकोर्ट का स्टे है। जीएसटी लागू होने के बाद कोई अन्य टैक्स उनपर जबरन नहीं थोपा जा सकता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि अभियंता घर पर भी ऑफिस चलाता है और लोगों को डराने के लिए नोटिस जारी करता है और बाद में पीछे से उन्हें सेटल करने के नाम पर उगाही करता है। कर्मचारियों द्वारा समझा बुझा कर उतारने के बाद अपर नगर आयुक्त विनोद कुमार गुप्ता ने उन्हें आफिस में बिठाकर उनकी परेशानी सुनी और उनसे लिखित में लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वाशन दिया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?