उत्तर प्रदेश के एटा जिले में पटाखे बनाने वाली एक फैक्ट्री में शनिवार को हुए धमाके से7 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। मृतकों में 5 महिलाएं शामिल हैं। यह हादसा थाना मिरहची इलाके में हुआ है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही पंजाब के बटाला में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में 23 लोगों की जान चली गई थी और 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
मिरहची कस्बा आतिशबाजी में हुए भीषण विस्फोट से दहल उठा। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनभर लोग घायल हुए हैं। घायलों में से सात को यहां से रेफर कर दिया गया। जिस मकान में विस्फोट हुआ वह पूरी तरह जमींदोज हो गया तथा आसपास के मकान भी क्षतिग्रस्त हुए। हवा में लहरातीं लाशें घटनास्थल से 50 मीटर दूर तक जा गिरी। 15 मिनट तक रह-रहकर धमाके होते रहे। जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं।
सामने आईं तस्वीरों में देखा जा सकता है कि धमाके वाली जगह की बिल्डिंग धराशाई हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। फिलहाल 7 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। इसके अलावा कई लोगों को गंभीर रूप से घायल बताया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मिरहची के मोहल्ला गड्ढा के एक मकान में आतिशबाजी बनाई जा रही थी। मुन्नी देवी के नाम पटाखा फैक्ट्री का लाइसेंस था। इस घटना के वक्त कई लोग फैक्ट्री में मौजूद थे। सुबह करीब साढ़े 11 बजे मकान में तेज धमाका हुआ। इसके बाद कई और धमाके हुए। धमाकों की आवाज सुनकर लोग दहशत में आ गए। चारों ओर धुंआ ही धुआं छा गया। जब धुआं छटा तो मंजर देख लोग की रूह कांप गई। घटना स्थल के आसपास मानव अंग बिखरे पड़े थे। किसी का कटा हुआ पैर दिखाई दे रहा था तो किसी का हाथ। मांस के लोथड़े जगह-जगह पड़े थे।
बताया गया है कि मकान के अंदर कम से कम 15-20 लोग मौजूद थे। इनमें कई बच्चे व महिलाएं भी शामिल हैं। पटाखे ठेकेदारी पर बनाए जा रहे थे। इसलिए वहां कुछ श्रमिकों के होने की भी आशंका है। इन धमाकों के चलते आसपास के चार-पांच मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। दो मकान तो पूरी तरह ढह गए। मृतकों में रंजनी, शीतल, सोनी, मुन्नीदेवी, खुशीना और एक अज्ञात शामिल हैं। वहीं माधुरी, देवी, नूतन, मीरा देवी, रिषभ और प्रतीक सहित कई घायल हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?