
उत्तर भारत की प्रसिद्ध राम बरात की अगवानी के लिये आगरा में जनकपुरी सज कर तैयार है ।
आगरा में इस बार जनकपुरी महोत्सव में काफी कुछ खास होगा। बाहुबली फिल्म के माहिष्मती जैसा भव्य जनक महल बनाया गया है। वहीं, जागरूकता का संदेश देने के लिए महोत्सव को पॉलिथीन और होर्डिंग मुक्त रखा गया है। जनकपुरी महोत्सव सामाजिक सौहार्द का भी संदेश देगा। मुस्लिम समाज के लोग एशिया की एतिहासिक श्रीराम बरात का स्वागत करेंगे।
निर्भय नगर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय जनकपुरी महोत्सव बुधवार से शुरू हो जाएगा। जनकपुरी महोत्सव में 25, 26 और 27 सितंबर को कार्यक्रम आयोजित होंगे। जनक महल पर रंग बिरंगी लाइट के साथ-साथ 25 कैंडल लाइट लगाई गई है। साथ ही परिसर में चार हजार पौधों के गमले लगाए गए हैं। जगह-जगह स्वागत द्वार सजाए गए हैं।
25 सितंबर को जनकपुरी में माता सीता के स्वरूप का भव्य डोला निकलेगा। गौरा पूजन होगा। 26 सितंबर सुबह 10 बजे राम बरात का हाईवे किनारे स्थित भावना होटल पर स्वागत होगा। भगवान श्रीराम और उनके भाइयों के स्वरूपों की आरती उतारी जाएगी। इसके बाद बरात क्षेत्र का भ्रमण करेगी। दोपहर एक से चार बजे तक सालिग्राम एवं तुलसी का विवाह होगा। शाम चार बजे सभी स्वरूप जनकपुरी क्षेत्र का भ्रमण करते हुए जनक महल पहुंचेंगे।
राम बरात के स्वागत के लिए भारतीय मुस्लिम विकास परिषद और उत्तर प्रदेश सर्वदलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी की ओर से सेब का बाजार में मंच तैयार किया जा रहा है। परिषद के अध्यक्ष समी आगाई व सैयद इरफान सलीम ने बताया कि सुलहकुल की नगरी में भगवान श्रीराम की बरात का स्वागत करने को मुस्लिम समाज के लोग भी आतुर हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?