ताजमहल के पास शुक्रवार को एक कूकर मिलने से सनसनी फैल गई। आनन-फानन में इसकी खबर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को दी गई। पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को जांच के लिए बुलाया। हालांकि कूकर में कुछ नहीं मिला, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
ताजमहल के पास कूकर लाने का मकसद क्या है ये सवाल अभी भी जांच एजेंसियों को तलाशना है। कूकर लेने के लिए कोई भी नहीं आया। ऐसे में पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
शुक्रवार को विश्व पर्यटन दिवस होने के चलते पर्यटकों की अच्छी खासी संख्या ताजमहल देखने के लिए पहुंची थी। सड़कों पर भी आवाजाही थी। ऐसे में कूकर मिलने की घटना ने पुलिस प्रशासन को हिला दिया।ताजमहल की सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। अधिकारियों में हड़कंप है और सुरक्षा एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लग गया है।
दरअसल शुक्रवार सुबह ताज के पूर्वी गेट स्थित रेवती के बाड़े में कुकर मिला। सुरक्षा एजेंसियों को जैसी ही जानकारी हुई हड़कंप मच गया। ताज के पूर्वी गेट से पर्यटकों को स्मारकों में प्रवेश दिया जाता है। स्मारक के रेड जोन में रेवती का बाड़ा आता है। यहां की सुरक्षा का जिम्मदारी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल संभालती है। सुरक्षा की दृष्टि से बम निरोधक दस्ता की टीम को जांच के लिए बुला लिया गया। जांच में कुकर में कुछ नहीं मिला। फिलहाल सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में सुरक्षा एजेंसियां जुटी हुई हैं।ताजमहल के आसपास सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सर्तकता बरतने में इतनी सावधानी बरती जा रही है कि साइकिल सवारों को भी बिना तलाशी के नहीं जाने दिया जा रहा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?