प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की सात दिवसीय यात्रा के बाद शनिवार रात दिल्ली लौट आए। इस मौके पर दिल्ली के सभी 7 सांसद और वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा पालम एयरपोर्ट पर मौजूद थे। एयरपोर्ट के बाहर कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मोदी ने कहा, “मैं 130 करोड़ देशवासियों का अभिनंदन करता हूं। 2014 में भी चुनाव जीतने के बाद अमेरिका गया था, लेकिन इस बार जो फर्क महसूस किया है। दुनियाभर के नेताओं में भारत के प्रति आदर बढ़ा है। इसका कारण 130 करोड़ हिंदुस्तानी हैं, जिन्होंने दुनिया को लोकतंत्र की ताकत समझाई।”
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अमेरिका में ह्यूस्टन का समारोह हो या फिर हाउडी मोदी। उसकी विशालता, भव्यता और अमेरिकी राष्ट्रपति का शिरकत करना हर जगह चर्चा का विषय बना रहा। भारत-अमेरिका के रिश्ते को एक नई पहचान मिली है। साथ ही उन्होंने अमेरिका में रहने वाले भारतवंशियों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने हाउडी मोदी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कहा-इन सफल कार्यक्रमों की चर्चा वहां रिपब्लिक और डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं की जुबान पर थी। न्यूयॉर्क में जब संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में पहुंचा तो अन्य देशों के नेता भी हाउडी मोदी की चर्चा कर रहे थे।
इससे पता चलता है कि पूरी दुनिया में भारत किस प्रकार अपना प्रभाव छोड़ सकता है और अन्य देशों का दिल जीत सकता है। मैंने यह सब अपनी आंखों से देखा। विश्व में भारत की स्वीकृति व आदर का भाव बढ़ा है। इस सबका श्रेय भारत की जनता को जाता है।
उन्होंने कहा कि आज 28 सितंबर है। ठीक तीन वर्ष पहले 28 सितंबर को मैं पूरी रात सोया नहीं था। हर पल इसी का इंतजार रहता था कि टेलीफोन की घंटी कब बजेगी। इसी दिन हमारे वीर जवानों ने स्वर्णिम गाथा लिखी थी और बालाकोट में सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देकर भारत की आन-बान और शान को बढ़ाया था। मैं उन वीर जवानों को प्रणाम करता हूं।
अमेरिका से सात दिनों के सफल दौरे के बाद शनिवार देर शाम स्वदेश पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पालम एयरपोर्ट पर हजारों लोगों ने जोरदार स्वागत किया। पीएम मोदी ने देशवासियों को नवरात्र की बधाई देते हुए कहा कि आप इतनी बड़ी संख्या में मेरे स्वागत के लिए यहां आए, इसके लिए एक बार फिर से धन्यवाद।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?