सोमवार को लखनऊ कैंट सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश तिवारी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया। पर्चा दाखिल करने के समय उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा थे।
इससे पहले सुरेश तिवारी का जुलूस भाजपा कार्यालय से रवाना हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता गाजे-बाजे के साथ कलेक्ट्रेट रवाना हुए। इस दौरान सुरेश तिवारी के साथ रीता बहुगुणा जोशी, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा आदि शामिल रहे।वहीं, लखनऊ कैंट सीट पर प्रत्याशी चुने गये पूर्व विधायक सुरेश तिवारी को मिले टिकट में अदला-बदली का संयोग हावी दिखी। पूर्व विधायक सुरेश तिवारी ने 2012 में कांग्रेस की प्रत्याशी डा. रीता बहुगुणा जोशी से हारकर ये सीट गंवाई थी। अब लंबी जद्दोजहद के बाद जब उन्हें ही पार्टी का टिकट मिला है तो संयोग ही कहा जायेगा कि ‘जिनसे हार कर सीट गंवाई उनके छोड़ने पर ही दोबारा सीट पाई।
भले ही भाजपा की ओर से उपचुनाव के लिए प्रत्याशी की घोषणा देरी से हुई हो, लेकिन भाजपाई सीट को एक लाख वोट से जीतने केदावे केसाथ एक महीने से जुटे हुये हैं। पार्टी के दिग्गज नेताओं, कार्यकर्ताओं ने शुरुआत भव्य तरीके से 11 सितंबर से पूरे विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाल कर की।
उसके बाद से लगातार हर दिन कार्यकर्ताओं का कोई न कोई सम्मेलन होता ही रहा। क्षेत्र में युवा मोर्चा सम्मेलन, पिछड़ा, अनूसचित मोर्चा, महिला सम्मेलन और किसान मोर्चा सम्मेलन हो चुके हैं। इन सभी आयोजनों में क्षेत्र की पूर्व विधायक मौजूदा सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी के अलावा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत समेत प्रदेश केकद्दावर नेता भी जुटे।
लगभग पौने चार लाख मतदाता वाली इस सीट से बीजेपी प्रत्याशी डा. रीता बहुगुणा जोशी को वर्ष 2017 केविधानसभा चुनावों में 95 हजार से अधिक मत मिले और उनकी जीत का अंतर तब लगभग 34 हजार मत के आसपास रहा। जबकि सीट पर मतदान 51 प्रतिशत ही हो सका था। ऐसे में सीट पर एक लाख वोट जीत का अंतर कैसे रखा जाये कार्यकर्ताओं की समझ में ही नहीं आ रहा है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?