बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत और बांग्लादेश की दोस्ती दुनिया के लिए एक बेहतरीन उदाहरण है। दोनों देशों के बीच सात करार भी हुए जिसमें सबसे महत्वपूर्ण बांग्लादेश से एलपीजी आयात का है। यह एलपीजी पूर्वोत्तर राज्यों में वितरित की जाएगी।
पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा, यह बेहद खुशी की बात है कि बांग्लादेश और भारत की दोस्ती नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रही है। बढ़ता सहयोग दुनिया के लिए मिसाल बनेगा। दोनों देश जल संरक्षण, संस्कृति, शिक्षा, युवाओं के मामले और क्षेत्रीय निगरानी में भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने कहा कि बीते एक साल में दोनों देशों के बीच 12 परियोजनाएं शुरू हुईं। यह हमारी गंभीरता को दर्शाता है। बता दें कि इन परियोजनाओं में तीन का उद्घाटन शनिवार को हुआ।
पीएम मोदी ने बताया, ‘पिछले एक साल में हमने वीडियो लिंक से 9 प्रोजेक्ट को लॉन्च किया आज के तीन प्रोजेक्ट को जोड़कर एक साल में हमने एक दर्जन ज्वाइंट प्रोजेक्ट लॉन्च किए हैं.’ बता दें कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना गुरुवार से चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं, शेख हसीना तीस्ता जल बंटवारा और रोहिंग्या मुसलमानों के मुद्दे पर भी भारत से बात करेंगी।
शनिवार को बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी को ढाका आने के लिए भी आमंत्रित किया। मोदी ने उनका न्योता भी स्वीकार किया है। माना जा रहा है कि बांग्लादेश में अगले साल पाकिस्तान से अलग होने की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में मोदी हिस्सा ले सकते हैं।
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद शेख हसीना ने कहा, भारत और बांग्लादेश के संबंध बीते पांच साल में और मजबूत हुए हैं। हमने समुद्री सुरक्षा, एटमी ऊर्जा और व्यापार के क्षेत्र में अच्छा काम किया है। भारत और बांग्लादेश में आम चुनावों के बाद हसीना का यह पहला भारत दौरा है। शेख हसीना ने शनिवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात की।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?