जम्मू-कश्मीर प्रशासन सैलानियों को घाटी छोड़ने और वहां न जाने संबंधी अडवाइजरी को करीब 2 महीने बाद वापस लेने जा रहा है। 10 अक्टूबर से यह सिक्यॉरिटी अडवाइजरी वापस हो जाएगी। इसका मतलब है कि अब पर्यटक घाटी में घूमने जा सकेंगे। जम्मू-कश्मीर को अनुच्छेद 370 के तहत अस्थायी तौर पर मिले विशेष दर्जे को खत्म किए जाने से 3 दिन पहले 2 अगस्त को अडवाइजरी जारी कर पर्यटकों से जल्द से जल्द घाटी से लौटने को कहा गया था। तब आतंकी खतरे को कारण बताया गया था।
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने घाटी में गृह विभाग की ओर से जारी ट्रैवल अडवाइजरी को हटाने का निर्देश दिया है। यह निर्देश 10 अक्टूबर से लागू हो जाएंगे। राज्य प्रशासन ने 2 अगस्त को एक सिक्यॉरिटी अडवाइजरी जारी कर घाटी में आतंकी खतरे के मद्देनजर अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों को जितना जल्दी संभव हो सके, कश्मीर छोड़ने की सलाह दी थी। यह अडवाइजरी 5 अग्सत को आर्टिकल 370 को निष्प्रभावी करने और जम्मू-कश्मीर का 2 केंद्रशासित प्रदेशों के रूप में पुनर्गठन की घोषणा से ठीक पहले जारी की गई थी
गवर्नर मलिक ने सोमवार को सिक्यॉरिटी रिव्यू मीटिंग की। इस बैठक में सलाहकारों के साथ-साथ मुख्य सचिव भी शामिल हुए। उनके अलावा मीटिंग में योजना और आवास के अलावा शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव भी मौजूद रहे।
राज्यपाल को बीडीसी चुनावों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि बीडीसी चुनाव को लेकर लोगों में खासी रुचि है और बीडीसी के अध्यक्षों की ज्यादातर सीटें भरी जाएंगी। सत्यपाल मलिक को सेब खरीद की प्रगति की भी जानकारी दी गई, जो 850 टन और तकरीबन 3.25 करोड़ रुपये की धनराशि के आंकड़े को पार कर गया है। सेबों के दामों में कुछ परिवर्तन भी किए जाएंगे, जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?