झांसी जिले के तोड़ी फतेहपुर में राजापुर-बडवार तिगैला के बीच श्रद्धालुओं से भरी टैक्सी में ट्रक ने टक्कर मार दी, इससे मासूम समेत छह लोगों की मौत हुई है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मरने वाले एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं। घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख प्रकट किया है। योगी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए आश्रितों के लिए दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये आर्थिक सहायता दिये जाने की घोषणा की है। उन्होंने झांसी के डीएम को घायलों का उपचार प्राथमिकता पर कराने के निर्देश दिये हैं।
खेरी खडौरा निवासी बृजबिहारी आर्य ने बताया कि उनकी पुत्री अनीता की शादी रानापुरा में रोहित आर्य से हुई थी। रविवार को उसका पूरा परिवार टैक्सी से खडौरा स्थित पाखानी माता मंदिर में कन्या भोज कराने गया था। शाम को सभी वापस घर आ रहे थे, तभी राजापुर-बडवार मार्ग पर टैक्सी में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में रानापुरा निवासी सीमा (25) पत्नी सुनील कुमार, गोविंद (18) पुत्र मुन्नालाल, पुष्पा पत्नी मुन्नालाल, धनकू पत्नी पुष्पेन्द्र, सुनील आर्य का एक वर्षीय पुत्र समेत टैक्सी चालक किशोरी रावत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि धनीराम (50) पुत्र डल्ली आर्य, सुनील पुत्र धनीराम आर्य, अनीता पत्नी रोहित आर्य, शिल्पी (14) निवासीगण रानापुरा घायल हो गए।
परिवार में संतान न होने पर परिवारीजन ने पाखानी माता मंदिर, खडौरा से मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने पर सभी लोग मंदिर दर्शन करने गए था। इस दौरान वहां कन्याभोज का भी आयोजन था। कार्यक्रम के बाद वापस आते समय सभी हादसे का शिकार हो गए। इधर, घटना की सूचना पाकर उप जिलाधिकारी सतीशचन्द्र, कोतवाल सत्यपाल सिंह, लेखपाल अमित खरे, आशु राजपूत, रामपाल राही मौके पर पहुंच गए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?