उत्तर प्रदेश के सहारनपुर (Saharanpur) जिले के देवबंद (Deoband) में एक भाजपा नेता (BJP Leader) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई है। हत्या की इस वारदात से इलाके में सनसनी है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है पता चला है कि भाजपा नेता देवबंद से अपने गांव मिरगपुर जा रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया गया कि देवबंद कोतवाली क्षेत्र के तल्हेड़ी-मानकी के बीच बदमाशों ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक यशपाल सिंह (55) मिरगपुर के प्रधान शिवकुमार के बड़े भाई थे। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है। शव पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया गया है।
बताया गया कि यशपाल सिंह देवबंद से अपने गांव मिरगपुर जा रहे थे, तभी रास्ते में मानकी के पास अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस का कहना है कि रंजिश की वजह से हत्या हुई है।
भाजपा नेता की हत्या से देवबंद विधानसभा क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया हत्याकांड को लेकर तेजी से जांच जारी है। बदमाशों की तलाश के लिए यहां उत्तराखंड पुलिस व मुजफ्फरनगर पुलिस की मदद ली जा रही है। इसके साथ ही बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कई थानों का फोर्स जंगलों में कांबिंग के लिए लगाया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?