उत्तर प्रदेश नेताओं की हत्या के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं।सहारनपुर के देवबंद, व बस्ती में भाजपा नेता की हत्या के बाद कानपुर के चकेरी में कांग्रेसी नेता को गोली मार दी गई। परिजनों ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कानपुर के चकेरी क्षेत्र के ग्रेटर कैलाश में ठेकेदारी और लेनदेन के विवाद में सिपाही के बेटे ने लाइसेंसी बंदूक से कांग्रेस नेता को गोली मार दी। उसे पास के नर्सिंग होम ले जाया गया। यहां हालत गंभीर देख हैलट रेफर कर दिया गया। हैलट में डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
ग्रेटर कैलाश नगर निवासी रवि यादव घर के पास ही एक प्लाट बनवा रहे हैं। रवि ने निर्माण कार्य का ठेका जाजमऊ निवासी प्रशांत को दिया था। जहां दोनों के बीच 80 हजार रुपये लेनदेन का विवाद हो गया था। बुधवार दोपहर 2:30 बजे प्रशांत के पिता से रवि का विवाद हो गया। इसके बाद प्रशांत की तरफ से केडीए कालोनी निवासी कांग्रेस नेता शोएब खान अपने करीब एक दर्जन साथियो के साथ पहुंच गया। दोनों तरफ से मारपीट हुई तो प्रशांत पक्ष ने ईंट पत्थर चला दिया।
आरोप है कि रवि घर से लाइसेंसी बंदूक ले आया और गोली चला दी। गोली शोएब के सीने में गोली लगी। शोएब के साथी उसे घायल अवस्था में पहले पास के नर्सिंग होम ले गए, जहां से उसे हैलेट रेफर किया गया। हैलट में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी रवि मौके से भाग निकला। रवि यादव उन्नाव के हसनगंज थाने में तैनात सिपाही यशवंत यादव का बेटा है।
मौके पर एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल समेत पुलिस बल पहुंचा। रवि के घर से पुलिस ने बंदूक भी बरामद की। एसपी पूर्वी ने बताया कि लेनदेन के विवाद में प्रशांत की तरफ से शोएब आया था। जिसे रवि ने गोली मार दी।हत्यारोपित रवि की तलाश की जा रही।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?