राजधानी लखनऊ के खुर्शीदबाग इलाके में रहने वाले हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी Kamlesh Tiwari की शुक्रवार दोपहर घर पर दो
बदमाशों ने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हत्यारे मिठाई के डिब्बे में चाकू और तमंचा लेकर आए थे। शरीर में चाकू के 15 से अधिक वार हैं।
घायल अवस्था में परिजनों ने तिवारी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। हत्या की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है। डॉक्टरों के मुताबिक जब वह अस्पताल लाए गए थे तो गंभीर अवस्था में थे और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस टीम सेलफोन की डिटेल खंगालने के साथ ही सर्विलांस की मदद से आरोपी की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि दो लोगों ने पहले कमरे में चाय पी और फिर मिठाई के डिब्बे से कट्टा निकालकर फायर भी किया। इसके बाद तिवारी को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर भर्ती कराया गया था।
उधर, कमलेश तिवारी हत्याकांड से लोगों में आक्रोश फैल गया है।कमलेश तिवारी हत्याकांड में पुलिस को अहम सुराग मिला है। वारदात को अंजाम देने वाले संदिग्ध कातिल सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए हैं। हुलिए के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस जल्द ही इस मामले में खुलासे का दावा कर रही है। एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर पुलिस की कई टीमें आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में जुट गई हैं।
पुलिस की छानबीन में कमलेश तिवारी की हत्या में आतंकी संगठन आईएसआईएस का हाथ होने की बात सामने आई है। बताया गया कि 16 अक्टूबर से सूरत के उद्योगनगरी से बदमाशों ने मिठाई खरीदी और उसी के डिब्बे में असलहे लाये थे।
आईएसआईएस ने कमलेश को मारने की धमकी दी थी। गुजरात में पकडे गये आतंकियों ने एटीएस को ये जानकारी दी थी। जिसकी एटीएस ने रिपोर्ट बनाकर सरकार को भी दी थी।
वहीं कमलेश ने कुछ दिन पहले खुद को सुरक्षा न मिलने पर ट्वीट किया था। जिसमें उसने सुरक्षा न दिए जाने पर सवाल पूछा में उसने पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व सीएम योगी को टैग किया था।
दो साल से सरकार के पास खबर थी हिंदूवादी नेता फायर ब्रांड नेता कमलेश तिवारी की हत्या खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस कर सकता है


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?