महाराष्ट्र और हरियाणा Maharashtra- Haryana में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग समाप्त हो गई है। असल नतीजे तो 24 अक्टूबर को आएंगे लेकिन उससे पहले विभिन्न चैनलों के एग्जिट पोल Exit Polls में दोनों राज्यों में बीजेपी की वापसी की भविष्यवाणी की गई है। लोकसभा चुनाव के बाद पहली परीक्षा कहे जा रहे इन चुनावों में एनडीए गठबंधन अच्छे नंबरों से पास होता दिख रहा है। वहीं, कांग्रेस के लिए को दोनों राज्यों में नुकसान का अनुमान जताया गया है। सभी एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन की सरकार का अनुमान जताया गया है जबकि हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर की सरकार 2014 के मुकाबले ज्यादा बड़े बहुमत से सरकार बनाते दिख रहे हैं।
सभी सर्वे में दोनों ही राज्यों में साफ तौर पर बीजेपी की सत्ता में वापसी का अनुमान जताया गया है। महाराष्ट्र की 288 और हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को मतदान हुआ है। दोनों ही राज्यों के नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
महाराष्ट्र में 288 सीटों पर वोटिंग हुई। यहां बहुमत के लिए 145 सीटों की जरूरत है। महापोल में बीजेपी गठबंधन को 213 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं। वहीं कांग्रेस गठबंधन को 61 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि अन्य के खाते में भी 14 सीटें जा सकती हैं।
यहां 2014 के नतीजों की बात करें तो उस दौरान बीजेपी और शिवसेना ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। 2014 में बीजेपी को 122 और शिवसेना को 63 सीटें मिली थी। दोनों पार्टियों ने चुनाव के बाद गठबंधन कर सरकार बनाई थी। वहीं कांग्रेस को 42 और एनसीपी के खाते में महज 41 सीटें गईं थीं।
हरियाणा में कुल 90 सीटों पर चुनाव हुए हैं। यहां बहुमत के लिए 46 सीटों की जरूरत है। महापोल के अनुमान की मानें तो राज्य में बीजेपी 63 सीटों के साथ सत्ता में वापसी करेगी। वहीं कांग्रेस को महज 16 सीटों पर संतोष करना पड़ेगा। जबकि अन्य के खाते में 11 सीटें जा सकती हैं।
2014 में राज्य में बीजेपी ने पहली बार अपने दम पर सरकार बनाई थी। बीजेपी को 47 सीटें मिली थीं और सीएम का ताज संघ की पृष्ठभूमि वाले मनोहर लाल खट्टर के माथे सजा था। 2014 में कांग्रेस को 15 सीटें मिली थीं, जबकि क्षेत्रीय पार्टी आईएनएलडी को 19 सीटें मिली थीं।
आम चुनाव के कुछ ही महीनों बाद हुए इन चुनाव के नतीजे यदि बीजेपी के पक्ष में रहते हैं तो यह स्पष्ट है कि अब भी पीएम मोदी का मैजिक काम कर रहा है। बीजेपी ने इस चुनाव में जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने को मुद्दा बनाया था। दूसरी तरफ कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल दिशाहीन नजर आए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?