मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन एमा जेनकिन्स मंगलवार को आगरा पहुंचीं। उन्होंने शीरोज हैंगआउट कैफे में एसिड अटैक पीड़ितों से मुलाकात की। इसके बाद उनके साथ एमा जेनकिंन्स ने ताजमहल का दीदार किया।
ब्रिटेन की सुंदरी पीडि़ताओं के हौंसले की कायल भी दिखींं। इस दौरान उन्होंने कहा कि एसिड अटैक मामूली नहीं बल्कि भयानक अपराध है।
मंगलवार दोपहर मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन आगरा पहुंची थीं। सबसे पहले उन्होंने एसिड अटैक पीडि़ताओं द्वारा संचालित शीरोज कैफे पर उनसे मुलाकात कर मीडिया से वार्ता की। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने दिल्ली और आगरा में बढ़े हुए वायु प्रदूषण पर चिंता भी जताई। उन्होंने कहा कि प्रदूषण वैश्विक समस्या है। प्रदूषण से निपटने के लिए उन्होंने अधिक से अधिक पौधरोपण पर जोर दिया।
एमा जेनकिन्स संगमरमरी इमारत ताजमहल के दीदार के लिए भी उत्सुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि ताजमहल दुनिया की सबसे सुंदर इमारतों में से एक है। एमा भारतीय संस्कृति और खानपान की कायल भी दिखीं। बता दें कि एमा जेनकिन्स मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन 2019 हैं। इससे पूर्व वे 2015 में मिस वेल्स का खिताब भी हासिल कर चुकी हैं। एमा टेलीविजन प्रिजेंटर और मेकअप आर्टिस्ट भी रह चुकी हैं। वे ग्रेट ब्रिटेन की ओर से मिस यूनिवर्स 2019 प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग भी करेंगी।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत