आगरा में पत्नी को लेने ससुराल गए दामाद के साथ ऐसा सलूक हुआ, जो उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा। ससुरालवालों ने दामाद को चारपाई पर बांधकर पीटा। मोबाइल से इसका वीडियो बनाकर उसके परिजनों को भेज दिया।
आगरा के पिनाहट थाना इलाके में एक युवक की ससुराल में चारपाई सं बांधकर पिटाई का वीडियो वायरल है। आरोप है कि, युवक अपनी पत्नी को मारता-पीटता था। इस बात की शिकायत पत्नी ने अपने मायके वालों से कर दी थी। जिस पर लड़की के पिता व अन्य परिजनों ने युवक का अपहरण कर बंधक बना लिया और उसकी पिटाई की। जिसका वीडियो भी बनाया गया और उसे युवक के घर वालों को भेज दिया गया। मामला सामने आने पर लड़के के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लड़की पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है। हालांकि पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक थाने में कोई शिकायत नहीं दी गई है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
मामला थाना पिनाहट क्षेत्र के गांव नगला दलेल का है। फतेहाबाद क्षेत्र निवासी सुभाष पुत्र कालीचरण की शादी एक साल पहले गांव नगला दलेल की युवती से हुई थी। आरोप है कि सुभाष अपनी पत्नी से मारपीट करता था। मारपीट से तंग पत्नी विगत दिनों अपने मायके नगला दलेल चली गई। कई दिन हो गए, जब पत्नी नहीं आई तो बुधवार को पति सुभाष उसे लेने के लिए ससुराल पहुंच गया। वहां उसका ससुराल वालों से विवाद हो गया।
आरोप है कि ससुराल वालों ने सुभाष के पैरों में लाठी फंसा उसे चारपाई पर बांध दिया। इसके बाद उसे जमकर पीटा गया। आरोपियों ससुराल वालों ने मोबाइल से घटना वीडियो बनाया, जो सुभाष के परिवार को भेज दिया।
वीडियो देखकर युवक के परिजन दंग रह गए। उन्होंने वहां पहुंचकर उसे ससुरालवालों के चंगुल से मुक्त कराया। वहीं शुक्रवार को वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई थाना पुलिस आरोपी पक्ष के पांच लोगों को थाने ले गई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?