महाराष्ट्र में सरकार बनाने से इनकार कर चुकी बीजेपी ने अब दावा किया है कि उसके पास 119 विधायकों का समर्थन है और वह जल्दी ही सत्ता में लौटेगी। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने ऐसे वक्त में यह बयान दिया है, जब शिवसेना एनसीपी और कांग्रेस संग सरकार बनाने की कोशिश में जुटी है। वहीं एनसीपी के मुखिया शरद पवार ने कहा है कि हम पूरे 5 साल तक साझा सरकार चलाएंगे।
पाटील ने दावा किया कि बीजेपी को कुछ निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन हासिल है और हमारे कुल नंबर 119 हैं। मीडिया से बात करते हुए पाटील ने कहा, ‘बीजेपी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी है और हमारे पास अब कुल 119 विधायकों का समर्थन है। इस आंकड़े के साथ बीजेपी सरकार बनाएगी।’ शिवसेना की ओर से सरकार गठन की कोशिशों को लेकर पाटील ने कहा कि हम राज्य के राजनीतिक हालात पर नजर रख रहे हैं।
चंद्रकांत पाटील ने कहा कि बीजेपी ने चुनाव में 1.42 करोड़ मतदाताओं के वोट हासिल किए, जबकि एनसीपी 92 लोख वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रही। शिवसेना को 90 लाख वोट मिले और मत प्रतिशत के लिहाज से वह तीसरे नंबर पर रही। उन्होंने कहा कि 1990 के बाद से महाराष्ट्र में बीजेपी के अलावा कोई भी दल 100 से ज्यादा सीटें नहीं जीत सका है।
महाराष्ट्र में शिवसेना के कांग्रेस और एनसीपी के साथ सरकार बनाने के लिए गठजोड़ करने पर स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के पोते ने टिप्पणी की है। सावरकर के पौत्र रंजीत सावरकर ने कहा कि मुझे भरोसा है कि उद्धव ठाकरे कभी हिंदुत्व की अपनी विचारधारा से समझौता नहीं करेंगे। यही नहीं रंजीत सावरकर ने कहा कि उन्हें यह उम्मीद भी है कि उद्धव ठाकरे सावरकर को भारत रत्न दिए जाने की अपनी मांग से पीछे नहीं हटेंगे।
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि शिवसेना हिंदुत्व को लेकर कांग्रेस के स्टैंड को बदलने में सफल होगी। बता दें कि महाराष्ट्र चुनाव से पहले बीजेपी और शिवसेना ने सत्ता में आने पर वीर सावरकर को भारत रत्न दिए जाने की बात कही थी।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत