उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में पत्नी के बार-बार मायके जाने से पति आहत था। भइया दूज पर मायके लौटने के बाद दोबारा फिर मायके जाने की जिद पर दोनों के बीच मारपीट हुई थी। ऐसा परिवार के लोगों का कहना है। मारपीट के बाद पंकज ने आपा खोकर गर्भवती पत्नी के कनपटी पर गोली मार दी। इसके बाद खुद छत पर जाकर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
वहीं, पत्नी को गंभीर हालत में हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पंकज सिलाई का काम करता था। पंकज के भाई दीपक ने बताया कि इसी साल 12 फरवरी को पंकज की शादी स्वरूपनगर निवासी नेहा (28) से हुई थी।
शादी के कुछ माह बाद से ही दोनों में अनबन शुरू हो गई थी। पिछले दो दिनों से नेहा मायके जाने की जिद कर रही थी। इस पर दोनों में विवाद शुरू हो गया। शुक्रवार रात नशे में धुत होकर पंकज घर पहुंचा।
पत्नी से विवाद बढ़ने पर उसने तमंचा निकालकर पत्नी की कनपटी पर गोली मार दी। इसके बाद तमंचा लोड करते हुए वह मकान की छत पर पहुंचा और खुद को भी गोली मार ली। पंकज की मौके पर ही मौत हो गई।गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर फोर्स संग मौके पर पहुंचे सीओ कल्याणपुर अजय कुमार और थानाप्रभारी अश्विनी कुमार पांडेय ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर साक्ष्य इकट्ठा किए। तमंचे को कब्जे में लिया।छानबीन में यह बात सामने आ रही है कि पत्नी के मायके जाने की जिद पर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिस पर पति ने पत्नी को और खुद को गोली मार ली।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?