उत्तर प्रदेश सरकार अब आगरा जिले के नाम बदलकर अग्रवन करने की तैयारी में है । इस मामले में जिले के आंबेडकर विश्वविद्यालय से नाम बदलने के प्रस्ताव पर साक्ष्य मांगे गए हैं । अब इस पर विश्वविद्यालय का इतिहास विभाग मंथन कर रहा है इतिहास के जानकारों के मुताबिक, आगरा का नाम अग्रवन हुआ करता था । शासन अब ये साक्ष्य तलाशने की कोशिश कर रहा है कि अग्रवन का नाम आगरा किन परिस्थितियों में किया गया ।
हालांकि अंतरार्ष्ट्रीय महत्व के इस ऐतिहासिक शहर का नाम बदलना इतना आसान भी नहीं होगा । ताजमहल के कारण इस शहर की पहचान पूरी दुनिया में है ।
इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया था और ऐतिहासिक मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर दीनदयाल उपाध्याय कर दिया गया था. बता दें कि मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर 1968 में दीन दयाल उपाध्याय मृत पाए गए थे । इसीलिए योगी सरकार ने इस रेलवे स्टेशन का नाम बदलने का निर्णय किया था ।
2017 में यूपी की सत्ता में आने के बाद से ही योगी सरकार ने नाम बदलने का सिलसिला जारी रखा है, हाल ही में फैजाबाद जिले का का नाम बदलकर अयोध्या रखा गया था । आगरा के ही बीजेपी नेता जगन प्रसाद ने शहर का नाम बदलने की मांग की थी । उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी भी लिखी । हालांकि उन्होंने आगरावन करने की मांग की थी ।
उन्होंने सीएम को लिखा कि क्योंकि यहां पर काफी वन हैं और महाराजा अग्रसेन के काफी चाहने वाले इस शहर में रहते हैं इसलिए शहर का नामअग्रवन होना चाहिए ।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?