वकीलों की टीम रामलला विराजमान को सुप्रीम कोर्ट के फैसले की कॉपी सौंपने के लिए 23 नवंबर को अयोध्या जाएगी। सुप्रीम कोर्ट में रामलला की पैरवी करने वाले के. परासरन सहित वकीलों की पूरी टीम अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जाएगी। भगवान रामलला विराजमान को मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट से फैसले की सत्यापित प्रति मिल गई है। वकीलों की टीम फैसले की सत्यापित प्रति भी अपने साथ लेकर जाएगी।रामलला की ओर से फैसले की सत्यापित प्रति के लिए आवेदन किया गया था और मंगलवार को कोर्ट से उन्हें फैसले की सत्यापित प्रति मिल गई है।
रामलला के दर्शन के लिए सिर्फ वकील ही नहीं उनके परिवार वाले भी साथ जा रहे हैं। सभी के 22 – 23 नवंबर को अयोध्या पहुंचने की संभावना है।
अयोध्या मामले में रामलला विराजमान का पक्ष कोर्ट में मजबूती से रखने में 92 साल के वकील के. परासरन का अहम योगदान रहा। फैसले से एक दिन पहले वह दिल्ली से सैकड़ों किमी दूर चेन्नई में आंखों का इलाज करवाने गए थे। फैसला आने की सूचना मिलते ही रात में 2.30 बजे चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे और स्पेशल फ्लाइट से सुबह दिल्ली पहुंच गए।
पूर्व अटार्नी जनरल के. परासरन ने 92 वर्ष की आयु में कई दिन तक खड़े रह कर रामलला की ओर से सुप्रीम कोर्ट में बहस की थी। कोर्ट ने उन्हें बैठ कर बहस करने की छूट दी थी लेकिन वह बैठे नहीं थे। के. परासरन की भगवान राम में अटूट आस्था है। सूत्र बताते हैं कि वह काफी समय से अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करना चाहते थे। वह फैसला सुरक्षित होने के बाद ही अयोध्या जाना चाहते थे लेकिन कुछ व्यस्तता के चलते नहीं जा सके। अब वह 22 नवंबर को अयोध्या जाएंगे।
परासर अपनी तीन पीढि़यों के साथ अयोध्या जा रहे हैं। उनके साथ उनके बेटे, बेटी और बेटों व बेटी के बच्चे यानी नाती पोते सब पूरा परिवार जा रहा है। उनके परिवार से करीब 18 लोग अयोध्या जा रहे हैं, इसमें उनके पुत्र और पूर्व सालिसिटर जनरल मोहन परासरन भी शामिल हैं। परासरन का पूरा परिवार 22 नवंबर को सीधे चेन्नई से लखनऊ और फिर अयोध्या जाएगा।
परासरन के अलावा रामलला की ओर से पैरवी करने वाले वरिष्ठ वकील सीएस वैद्यनाथन, वरिष्ठ वकील पीएस नरसिम्हा, पीवी योगोश्वरन, भक्ति वर्धन सिंह और श्रीधर पोटा राजू भी अपने पूरे परिवार के साथ अयोध्या रामलला के दर्शन करने जाएंगे। वकील श्रीधर पोटा राजू, भक्तिवर्धन और पीवी योगेश्वरन 22 नवंबर को दिल्ली से सीधे लखनऊ और फिर अयोध्या जाएंगे। जबकि सीएस वैद्यनाथन उनका परिवार और पीएस नरसिम्हा और उनका परिवार 23 नवंबर को अयोध्या पहुंचेगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?