डॉ. एस. सुब्बैया को एक बार फिर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। आगरा कॉलेज के मैदान में चल रहे एबीवीपी के अधिवेशन में शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर सुब्बैया के नाम की घोषणा की गई है। वहीं जेएनयू छात्रा निधि त्रिपाठी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।
आगरा कॉलेज के मैदान में शुक्रवार को एबीवीपी का चार दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का शुरू हुआ। पहले दिन उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा पहुंचे थे। उन्होंने एबीवीपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वहीं राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक हुई, जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस. सुब्बैया ने विचार रखे।
दूसरे दिन एबीवीपी के अधिवेशन की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय महामंत्री की
घोषणा की गई। डॉ. एस. सुब्बैया तीसरी बार एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। सुबैय्या कैंसर विशेषज्ञ हैं। वहीं निधि त्रिपाठी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। निधि त्रिपाठी के नाम की घोषणा होते ही जश्न शुरू हो गया। निधि जेएनयू छात्रसंघ का चुनाव लड़ चुकी हैँ।
एबीवीपी की राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद निधि त्रिपाठी ने कहा, मैं संगठन के अधिवेशन में सबसे अंतिम पंक्ति में बैठकर नारे लगाती थी, आज आप सभी के सामने हूं। संगठन में मुझे देश का नेतृत्व करने का दायित्व दिया गया है। मैं छात्राओं से कहना चाहूंगी कि नामुनकिन कुछ भी नहीं है, कोई भी चीज किसी भी किसी के लिए भी असंभव नहीं है। सतत प्रयास करते रहें। युवा पीढ़ी और छात्रों को शिक्षा ग्रहण करने के साथ समाज और राष्ट्र की समस्याओं की तरफ ध्यान देना चाहिए।’
एबीवीपी के अधिवेशन के समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जारी हो गया। वो 25 नवंबर को एबीवीपी के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वो दो घंटे यहां रुकेंगे। इस दौरान यशवंत राव केलकर युवा पुरस्कार का वितरण करेंगे। साथ ही विद्यार्थी परिषद और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ वार्ता भी करेंगे।
एबीवीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल, पहुंचे हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?