आगरा के पिनाहट में रविवार की शाम बदमाशों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। कस्बा के मोहल्ला मार में बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी घर में घुसकर उनकी पत्नी की हत्या कर 34 लाख का डाका डाला। वारदात से कस्बे में सनसनी फैल गई।
शाम करीब सात बजे सदर बाजार स्थित दुकान से व्यापारी के घर पहुंचने पर वारदात को पता चला। गुस्साए दुकानदारों ने बाजार बंद कर दिया। सूचना पर पुलिस अफसर डॉग स्क्वायड और फील्ड यूनिट के साथ पहुंचे, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा पाए।
कपड़ा व्यापारी वीरेंद्र गुप्ता का मोहल्ला मार में मकान है। शाम को जब वीरेंद्र घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजा बंद मिला। वो 20 मिनट तक पत्नी वीरवती को आवाज लगाते रहे। तभी 12 साल की मनोरोगी बेटी आई और बोली कि मां अंदर का दरवाजा नहीं खोल रही है। इस पर वीरेंद्र गुप्ता पीछे से दीवार कूदकर मकान के अंदर गए तो देखा कमरों के दरवाजे खुले थे। रसोई में पत्नी मृत अवस्था में मिलीं। उनके हाथ-पांव रस्सी से बंधे थे। माना जा रहा है कि डकैती का विरोध करने पर बदमाशों ने गला दबाकर उनकी हत्या की है। कमरे में अलमारी खुली थी, सामान बिखरा था।
आसपास के लोगों ने बताया कि वीरवती पांच बजे दूध लेकर आई थीं। वारदात इसके बाद ही हुई है। सूचना पर सीओ पिनाहट वीएस वीर पहुंचे। मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। घटना के विरोध में दुकानदारों ने बाजार बंद कर दिया। पुलिस गश्त न होने पर गुस्सा जाहिर किया। पीड़ित वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि बदमाश चार लाख कैश और करीब 30 लाख के जेवरात ले गए हैं। देर रात एसपी क्राइम राजेश कुमार सोनकर ने घटनास्थल पर निरीक्षण किया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?