अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के मुखपत्र राष्ट्रीय छात्रशक्ति के वेबसाइट का आगरा में चल रहे विद्यार्थी परिषद के 65 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में लोकापर्ण किया गया ।अभाविप के मुखपत्र राष्ट्रीय छात्रशक्ति के वेबसाइट का लोकार्पण परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस. सुबैय्या, राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील आंबेकर, राष्ट्रीय छात्रशक्ति के संपादक आशुतोष भटनागर ने किया।
अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस. सुबैय्या ने कहा कि छात्रशक्ति का ई-वर्जन छात्रों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा । राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील आंबेकर ने राष्ट्रीय छात्रशक्ति की टीम को शुभकामना दी और कहा कि आशा है कि छात्रशक्ति कार्यकर्ताओं की उपयोगिता को पूरा करेगी साथ ही शैक्षिक परिसर की आवाज बनकर उभरेगी ।
शिक्षा से जुड़े अनेक मुद्दों पर पत्रिका ने शिक्षकों व विद्यार्थियों को अद्यतन रखने तथा परिसरों को स्पंदनयुक्त बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वाह की है। समय के साथ पत्रिका का भी विस्तार हुआ है । आज सम्पूर्ण देश में राष्ट्रीय छात्रशक्ति के पाठक हैं। बदलते तकनीक और डिजिटलीकरण के दौर में हर कोई चंद मिनटों में खबरों को जानना चाहता है । वर्तमान तकनीकी युग में तेजी से दौड़ते हुए इस समय में छात्रों को परिषद् की गतिविधियों का तुरंत पता चल सके इसके लिए छात्रशक्ति के द्वारा वेबसाइट का लोकार्पण किया गया है ।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?