मुंबई के हयात होटल में इकट्ठा हुए सभी विधायकों को अपनी पार्टी प्रति ईमानदार रहने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान वहां शरद पवार, मल्लिकार्जुन खड़गे, उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, बालासाबेह थोराट, प्रफुल पटेल, पृथ्विराज चव्हाण, अशोक चव्हाण मौजूद रहे। इन सभी की मौजूदगी में विधायकों ने अपनी-अपनी पार्टी के लिए ईमानदार रहने और किसी भी चीज़ का लालच नहीं करने की शपथ ली।
होटल हयात में जमा हुए विधायकों ने शपथ लेते हुए कहा कि “मैं शपथ लेता हूं कि शरद पवार, उद्धव ठाकरे और सोनिया गांधी के नेतृत्व में, मैं अपनी पार्टी के प्रति ईमानदार रहूंगा। मैं किसी भी चीज़ का लालच नहीं करूँगा। मैं ऐसा कुछ नहीं करूंगा, जिससे बीजेपी को फायदा हो।” विधायकों को शपथ दिलाने से पहले अशोक चव्हाण, उद्धव ठाकरे और शरद पवार ने बहुमत होने का दावा भी पेश किया।
शरद पवार ने कहा कि ये गठबंधन महाराष्ट्र के हित में है। हमारे बहुमत को साबित करने में कोई समस्या नहीं होगी। जो पार्टी से निलंबित है, वह कोई आदेश नहीं दे सकता है। अजित पवार का फैसला पार्टी का फैसला नहीं था। अजित ने सबको गुमराह किया है। फ्लोर टेस्ट के दिन, मैं 162 से अधिक विधायकों को लाऊंगा। यह गोवा नहीं है, यह महाराष्ट्र है। राज्य में बहुमत के बिना एक सरकार का गठन किया गया था। कर्नाटक, गोवा, और मणिपुर, भाजपा के पास कहीं भी बहुमत नहीं था लेकिन सरकार बनाई।
शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे ने कहा कि “हमारी लड़ाई सिर्फ सत्ता के लिए नहीं है, हमारी लड़ाई ‘सत्यमेव जयते’ के लिए है। जितना आप हमें तोड़ने की कोशिश करेंगे, उतना ही हम एकजुट होंगे।” उन्होंने कहा कि “भाजपा को शिवसेना की ताकत का अंदाजा नहीं है। हमारी लड़ाई सत्ता के लिए नहीं है। अब हम अपनी ताकत का अहसास करवाएंगे।” वहीं, कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि “हम 162 से अधिक हैं, केवल 162 नहीं। इसीलिए, राज्यपाल को हमें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करना चाहिए।”
ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि अगर कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना के पास पूरे 162 विधायकों का दम है तो अजित पवार को मनाने की कोशिश आखिर क्यों हो रही है?


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?