अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री आशीष चौहान Ashish Chauhan परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बन गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस. सुब्बैया ने सोमवार को आगरा कालेज मैदान में आयोजित एबीवीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय संगठन के नाम की घोषणा की।
आशीष चौहान इस पद का दायित्व मई 2020 के बाद संभालेंगे। इस अवधि तक सुनील आंबेकर ही राष्ट्रीय संगठन मंत्री का दायित्व संभालेंगे। पूरी राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की घोषणा की गई।
आशीष चौहान शिमला, हिमाचल के रहने वाले हैं। गत दो बार संगठन में राष्ट्रीय महामंत्री रहे। इसी अधिवेशन में उनकी जगह निधि त्रिपाठी को राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व दिया गया।
कार्यकारी परिषद की घोषणा कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय सह सर कार्यवाह बालमुकुंद ने कहा कि एबीवीपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील आंबेकर व राष्ट्रीय सह संगठनमंत्री रघुनंदन को नया दायित्व मिलेगा। मई 2020 तक यह अपने वर्तमान दायित्व को संभालते रहेंगे। दोनों के एबीवीपी में योगदान पर भी प्रकाश डाला।
एबीवीपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलिंद मराठे ने कहा कि सुनील आंबेकर व रघुनंदन के संगठन से हटने के बाद कुछ समय तक रिक्तता जरूर रहेगी। इनके पास संसाधनों का भंडार था, जिससे संगठन को इतना विस्तार दिया।
राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद में इनको मिली जगह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष: डॉ. आनंद पालीवाल (उदयपुर, चित्तौड़), डॉ. रमन त्रिवेदी (पटन, बिहार), प्रशांत साठे (पुणे, महाराष्ट्र), डॉ. मनु कटारिया (दिल्ली), डॉ. भूपेंद्र सिंह (बरेली, ब्रज प्रांत)।
– राष्ट्रीय मंत्री: उदय आईनाला (हैदराबाद), अनिकेत ओव्हाल (मुंबई), राहुल वाल्मीकि(लखनऊ), नयन शर्मा (गुवाहाटी), विनीता इंदवार (गुमला, झारखंड), सप्तऋषि सरकार (कोलकाता), हर्षा नारायण (बंगलूरू)। जी. लक्ष्मण (चेन्नई), श्रीनिवास (पटना), प्रफुल्ल आकांत (दिल्ली)।
– राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष – गितेश सामंत (मुंबई), केंद्रीय कार्यालय मंत्री- नीरज चौधरकर (मुंबई), केंद्रीय सचिवालय सचिव- प्रवीण गायकवाड़ (मुंबई)।
– सदस्यों की भी घोषणा की गई। ब्रज प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री का दायित्व जयकरन ही संभालेंगे। आगरा के रहने वाले राहुल चौधरी को राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख का दायित्व दिया गया है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत