Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला सामने आया है Shamli शामली से, जहां ट्रिपल मर्डर होने के बाद सनसनी फैल गई। दरअसल साल के आखिरी दिन शामली में इंटरनेशनल भजन गायक अजय पाठक (42 साल), उनकी पत्नी स्नेहा (36 साल) और बेटी वसंधुरा (12 साल) की धारदार हथियारों से काट कर हत्या कर दी गई।
साथ ही उनका बेटा भागवत गायब है। माना जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने वाले ही बेटे भागवत का अपहरण कर ले गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी विनीत जायसवाल भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तिहरे हत्याकांड से शहर में हड़कंप मच गया, जिसने सुना घटनास्थल की और दौड़ पड़ा।
पुलिस के साथ-साथ फोरेंसिक टीम भी घटना की जांच कर रही है। आपको बता दें कि अजय पाठक अपने परिवार के साथ थाना आदर्श मंडी क्षेत्र की पंजाबी कॉलोनी में रहते थे।बताया जा रहा है कि बीती रात से ही अजय पाठक का घर बन्द था,
आज शाम पुलिस को सूचना मिली कि बंद मकान के अंदर अजय पाठक, उनकी पत्नी स्नेहा पाठक और पुत्री वसुंधरा पाठक की डेडबॉडी पड़ी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तप्तीश में जुट गई। पुलिस अजय पाठक के 10 साल के बेटे का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जो संदिग्ध परिस्थियों में घर से लापता है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?