जेएनयू JNU में हुई हिंसा और छात्रों के समर्थन में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण Deepika Padukone मंगलवार शाम को यूनिवर्सिटी पहुंचीं। उन्होंने किसी तरह का बयान नहीं दिया। वहां वह करीब 10 मिनट तक रहीं।जेएनयू में लेफ्ट के छात्रों के प्रदर्शन में कन्हैया कुमार और दीपिका पादुकोण शामिल हुईं। इस प्रदर्शन में कन्हैया कुमार ने ‘जय भीम’ के नारे लगवाए। दीपिका भी वहीं मौजूद रहकर इन छात्रों का समर्थन कर रही थीं। दीपिया यहां काले कपड़ों में पहुंची थीं। वह 10 मिनट तक कैंपस में रहीं और फिर बिना कुछ बोले चली गईं।दीपिका पादुकोण स्टूडेंट्स से मिलने जेएनयू कैंपस पहुंचीं तो ट्विटर पर छपाक Chhapaak का विरोध शुरू हो गया। कई लोगों को दीपिका का यह कदम रास नहीं आया और ट्विटर पर #BoycottChhpaak ट्रेंड करने लगा।
दीपिका की आगामी 10 जनवरी 2020 के दिन फ़िल्म छपाक देश भर में रिलीज होने वाली है। यह फ़िल्म एसिड अट्रैक सरवाइवर व एक्टिविस्ट लक्ष्मी के जीवन पर आधारित है। दीपिका के जेएनयू पहुंचने पर भाजपा समर्थक लोगों में नाराजगी है। उन्होंने उनकी फिल्म छपाक का बहिष्कार #boycottchhapaak करने का आह्वान किया।
दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता तजिंदर पाल बग्गा ने ट्वीट कर दीपिका की फिल्मों का बहिष्कार करने की मांग की। दीपिका को टुकड़े-टुकड़े गैंग और अफजल गैंग का समर्थक बताया। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक टीवी चैनल में बातचीत में कहा है कि दीपिका पादुकोण को जहां चाहे जाने का अधिकार है, लेकिन देश के लोगों को उनकी कार्रवाई को परखने का भी अधिकार है।
इससे पहले जेएनयू छात्रों के समर्थन में सोमवार को मुंबई के कार्टर रोड पर प्रदर्शन हुआ, जिसमें दिया मिर्जा, अनुराग कश्यप, जोया अख्तर, विशाल भारद्वाज, स्वानंद किरकिरे, ऋचा चड्ढा, अनुभव सिन्हा, गौहर खान समेत कई कलाकारों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन पर पहुंचे सितरों के अलावा भी कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए छात्रों पर हुए हमले की निंदा की थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?