राष्ट्रपति भवन की ओर बढ़ रहे जेएनयू JNU प्रदर्शनकारियों को पीछे धकेलने के दौरान गुरुवार को एक महिला प्रदर्शनकारी ने एक आईपीएस अधिकारी के अंगूठे पर काट लिया।
प्रदर्शनकारी युवती के दांतों से पुलिस अफसर ने बमुश्किल अपना हाथ छुड़ाया और फौरन इलाज कराने के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचे। हमले में घायल हुए इंगित प्रताप सिंह 2011 बैच के आईपीएस अफसर हैं।वह वर्तमान में दिल्ली के दक्षिण पश्चिम जिले के अतिरिक्त उपायुक्त के रूप में तैनात हैं।
सूत्रों के अनुसार, सिंह एक पुरूष प्रदर्शनकारी को खींचने की कोशिश कर रहे थे, तभी युवती ने अपने मित्र को बचाने की कोशिश में अधिकारी के अंगूठे पर काट लिया।जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष ने छात्रों का राष्ट्रपति भवन की ओर बढ़ने का आह्वान किया था। उसी के बाद प्रदर्शनकारी वहां एकत्र हुए जो विश्वविद्यालय के कुलपति एम जगदीश कुमार को पद से हटाने की मांग करने के लिए राष्ट्रपति भवन जाना चाहते थे।प्रदर्शन के दौरान शास्त्री भवन के सामने छात्रों और पुलिस में झड़प हो गई, छात्र बिना अनुमति के राष्ट्रपति भवन तक मार्च करना चाह रहे थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?