आगरा Agra के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय DR. BHIMRAO AMBEDKAR UNIVERSITY में किसी भी तरह के प्रदर्शन की अनुमति न होने के बाद बावजूद शनिवार को अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने वामपंथी संगठन पर प्रतिबंध लगाए जाने को लेकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ता आमने सामने आ गए और आपस में भिड़ गए।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में प्रदर्शन कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं में नोकझोंक के बाद पुलिस ने लाठियां भांजी। शनिवार को वामपंथी छात्र संगठनों पर प्रतिबंध लगाने का विरोध प्रदर्शन चल रहा था।शनिवार को एबीवीपी के कार्यकर्ता विश्वविद्यालय परिसर प्रदर्शन के लिए एकत्रित हुए थे।
इसी दौरान उनका सामना एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं से हो गया। छात्र एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।दोनों का प्रदर्शन उग्र होने लगा। जिसके बाद वहां पहले से मौजूद पुलिसफोर्स ने बल प्रयोग किया। लाठीचार्ज करते ही दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में भगदड़ मच गई।लाठीचार्ज में एनएसयूआइ के गौरव शर्मा, ललित त्यागी, सतीश सिकरवार, बिलाल अहमद और अपूर्व को चोटें आई हैं। अभाविप के महानगर मंत्री अनिल चौधरी का आरोप है कि एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं ने संगठन के झंडे को फाडऩे का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई। बमुश्किल कार्यकर्ता विवि से जान बचाकर भागे। इसको लेकर थाना हरीपर्वत में एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं के खिलाफ तहरीर दी गई है। शनिवार को प्रदर्शन के दौरान दोनों पक्ष के कार्यकर्ता उग्र हो रहे थे। लेकिन पुलिस ने स्थिति को समय रहते काबू में कर लिया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?