आगरा (Agra) के थाना ताजगंज क्षेत्र में फतेहाबाद रोड स्थित हेरिटेज अपार्टमेंट में मंगलवार को थाईलैंड (Thailand) की युवती की लाश फ्लैट में मिली। अपार्टमेंट के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
थाईलैंड (THAILAND) की रहने वाली अंचली कासी (Unchalee kasi) (43 साल) अक्टूबर 2018 में भारत आई थी। वो स्पा सेंटर में काम करती थी। हेरिटेज अपार्टमेंट में किराए पर फ्लैट लेकर रह रही थी। मंगलवार की सुबह अपार्टमेंट के लोगों ने फ्लैट से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर फ्लैट के अंदर गई तो अंचली का शव बेड पर पड़ा हुआ था। जमीन पर गोलियां बिखरी हुई थी। फ्लैट से एक सुसाइड नोट( suicide note) बरामद हुआ है, जिसमें अंचली ने आत्महत्या (suicide) की बात लिखी है। अंचली की आत्महत्या के पीछे बेरोजगारी की बात सामने आई है। फतेहाबाद रोड के स्पा सेंटर बंद होने के बाद कई युवतियां बेरोजगार हो गई हैं। अंचली भी बेरोजगारी का सामना कर रही थी। यह बात उसने अपने सुसाइड नोट में भी लिखी।
उसने लिखा है कि नो मनी, नो जॉब, नो फैमिली। इसलिए मरना चाहती है। मैं कभी जीवन नहीं चाहती है। उसने अपने सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि मेरे मृत शरीर को जलाया जाए। इसके बाद लाश को यमुना में प्रवाहित कर दिया जाए। जिससे मेरी आत्मा को शांति मिले।
सुसाइड नोट में आई लव यू आगरा लिखा है। फॉरेंसिट टीम ने घटनास्थल पर गहनता से जांच की कमरे में सिगरेट और अन्य सामान मिला है। कुछ गोलियां भी फर्श पर पड़ी हुई थी। पुलिस ने एफएसएल की टीम से जांच कराई। पुलिस टीम यह पता करने में लगी है कि युवती ने क्या खाया है, जिससे उसकी मौत हो गई। कौन सी गोलियां खाई हैं। वहीं पुलिस युवती के परिजनों से संपर्क करेगी। इसके लिए दिल्ली में दूतावास से संपर्क किया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि युवती की मौत की जानकारी दे दी गई है। 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अगर परिजन आते हैं तो शव उन्हें दिया जाएगा। अगर परिजन नहीं आ पाए तो अधिकारियों के निर्देश पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?