दिल्ली विधानसभा चुनाव Delhi Assembly Elections के भाजपा BJP ने 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। 70 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए शेष उम्मीदवारों की सूची जल्द जारी होने की उम्मीद है। जिन उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है उनमें विजेंद्र गुप्ता और कपिल मिश्रा के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं। भाजपा ने जिन 57 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है उसमें 11 अनुसूचित जाति के हैं। इसके अलावा चार महिलाओं को भी टिकट मिला है।
विधानसभा में नेता प्रतपिक्ष विजेंद्र गुप्ता रोहणी से चुनाव लड़ेंगे। आम आदमी पार्टी से बगावत करके भाजपा में शामिल होने वाले कपिल मिश्रा मॉडल टाउन से चुनाव लड़ेंगे। जबकि आम आदमी पार्टी के एक अन्य बागी नेता अनिल वाजपेयी को भाजपा ने गांधी नगर से चुनाव मैदान में उतारा है। वह इसी सीट से आप के टिकट पर चुनाव जीते थे लेकिन बाद में केजरीवाल से बगावत के बाद भाजपा में शामिल हो गए थे।
विश्वास नगर से मौजूदा विधायक ओपी शर्मा पर भाजपा ने फिर से भरोसा जताया है। जबकि शालीमार बाग से रेखा गुप्ता चुनाव लड़ेंगी। सुमन कुमार गुप्ता को चांदनी चौक से भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं द्वारका से प्रद्युम्न राजपूत को टिकट मिला है। मटियाला से राजेश गहलोत और नजफगढ़ से अजीत भाजपा के उम्मीदवार होंगे।
इससे पहले गुरुवार देर रात को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल थे। देर रात हुई मंथन के बाद शुक्रवार को 57 उम्मीदवारों की सूची जारी हुई। ये सूची भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने जारी की। इस मौके पर दिल्ली चुनाव प्रभारी प्रकाश जावेडकर और दिल्ली भाजपा प्रभारी श्याम जाजू भी मौजूद रहे। बता दें कि दिल्ली में 8 फरवरी को चुनाव होगा जबकि 11 फरवरी को मतगणना की जाएगी। नामांकन की प्रक्रिया 14 जनवरी से शुरू हो चुकी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?